April 30, 2024 : 12:30 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

करियर की राह पर आगे बढ़ने, विरोध का सामना करने और प्रतिस्पर्धा में जीत का है दिन

  • मेष राशि वालों के लिए अपनी कार्य योजना पर आगे बढ़ने का है दिन 
  • वृष राशि वालों के लिए दिन विरोध और विवाद से भरा रह सकता है 
  • मिथुन राशि वालों के लिए जीत और सफलता वाला रहेगा दिन

दैनिक भास्कर

May 04, 2020, 04:51 PM IST

मंगलवार, 5 मंगलवार 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी खुशनुमा और सफलता भरा रह सकता है। कुछ राशि वालों के लिए करियर की राह पर आगे बढ़ने का दिन रह सकता है। कुछ लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में किसी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन सामान्य परिस्थितियों वाला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए अपनी कार्य योजना पर आगे बढ़ने का है दिन, वृष राशि वालों के लिए दिन विरोध और विवाद से भरा रह सकता है, मिथुन राशि वालों के लिए जीत और सफलता वाला रहेगा दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज।

  • मेष – Four of Swords

आज का दिन बिना किसी बात से विचलित हुए अपने करियर की राह पर आगे बढ़ने का है। आप अपने हितैषियों और दुश्मनों में आसानी से फर्क कर पाएंगे। अपने मन की आवाज सुनें और अपनी योजना के अनुसार ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

  • वृषभ – Ace of Pentacles

आज आपको कुछ विरोध और विवाद का सामना करना पड़ सकता है। संभावना है कि लोग आपके विचारों से सहमत ना हो या आपकी बातों को कोई तवज्जो ना मिले। आज आप अपने आप में व्यस्त रहने की कोशिश करेंगे तो ठीक रहेगा। सकारात्मकता को आकर्षित करने के लिए अपने घर में अव्यवस्था को साफ़ करें।

  • मिथुन – Five of Wands

आज का दिन आपके लिए जीत और सफलता से भरा रह सकता है। अगर आप किसी प्रतिस्पर्धा में हैं, किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आज आप दूसरों से काफी आगे रह सकते हैं। समय आपके लिए बहुत अच्छा है। करियर के लिहाज से भी आपके लिए समय प्रगति का है। आज कुछ लोग लांग ड्राइव पर जाने की भी सोच सकते हैं।  

  • कर्क – Queen of Swords

आज का दिन आपके लिए बहुत खास साबित हो सकता है। आज आप सफलता पाने के साथ ही कुछ नई चीजें भी सीख सकते हैं। लेकिन, आपको अपने कुछ नजदीकी लोगों से बच कर रहना चाहिए। अपने कुछ राज आप किसी भी दोस्त के सामने प्रकट ना करें। अपनी बातें दूसरों को बताने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है। 

  • सिंह – The Empress

आज का दिन आपके लिए नए लोगों से जुड़ने का है। अगर आप किसी टीम के लीडर हैं तो आज आपकी टीम में कोई नया सदस्य शामिल हो सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ हो सकती है। आपकी लीडरशिप में बहुत अच्छा प्रभाव आएगा। आज का दिन आपको आर्थिक लाभ और संपत्ति भी दिला सकता है।

  • कन्या – The Tower

आज कार्ड्स आपको संकेत दे रहे हैं कि अपने पेंडिंग काम निपटाकर कुछ नया शुरू करने के लिए बेहतरीन समय है। आप कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आज एक सुखद मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ आपके संबंध भी मजबूत और मधुर रहेंगे। आज आपको कुछ लोगों से सहयोग मिल सकता है।

  • तुला – The High Priestess

आज का दिन आपके लिए खुद को कुछ ऐसे कामों में व्यस्त रखने का है, जहां आपको किसी भी तरह के विवाद और बहस में ना पड़ना पड़े। आज कुछ नए अवसरों के मिलने के भी संकेत हैं। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। आपके लिए आज कुछ धन लाभ के अवसर भी बन रहे हैं, फोकस रखेंगे तो लाभ होगा।

  • वृश्चिक – Two of Cups

आज का दिन थोड़ा आलस भरा रह सकता है। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। थोड़ा अस्थिर सा महसूस करेंगे। आज आपको आराम करने और साथी के साथ समय गुजारने की सलाह दी जाती है। आज कुछ महत्वपूर्ण कामों पर अगर निर्णय करना हो तो उसे टाल सकते हैं। काम पर उत्पादकता के लिए नीले रंग के कपड़े पहनें।

  • धनु – Six of Wands

आज का दिन थोड़ा सावधान रहने वाला है। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। कोई आपको धोखा दे सकता है या आपको किसी मामले में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा ना करें। आज दोस्तों के साथ समय बिताएं। धन को आकर्षित करने के लिए लाल रंग के कपड़े पहनें।

  • मकर – Page of Pentacles

अपने साथियों के साथ संभलकर चलने का दिन है। उन्हें आपके आसपास रहना पसंद है लेकिन आज थोड़ा सावधान रहें, अपने जरुरी काम निपटाने के बाद ही दोस्तों के साथ समय गुजारें। अन्यथा कुछ जरुरी काम अटक सकते हैं। नकारात्मक ऊर्जा को साफ़ करने के लिए बिना चाबी के ताले को फेंक दें।

  • कुंभ – Five of Swords

आज का दिन आपके लिए अपने घर और दफ्तर से कुछ चीजें हटाने और साफ करने का है। अगर आपके आसपास कुछ बंद पड़ी घड़ियां हैं तो उन्हें तत्काल हटा दें। दिन कुछ अच्छी सूचनाएं लेकर आ रहा है। आपको कुछ ऐसी चीजें करनी पड़ सकती हैं जो उस समय आपको ठीक नहीं लगे लेकिन ये आगे चलकर आपको काफी लाभ दे सकती हैं। 

  • मीन – The Chariot

आज का दिन आपके लिए चीजों के प्रति अपना समर्पण दिखाने का है। दिन काफी अच्छा गुजरेगा। आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को बेहतर करने के लिए कोई नई पहल कर सकते हैं। समृद्धि को आकर्षित करने के लिए नल और पाइप के रिसाव को ठीक करें।

Related posts

तमिलनाडु के 8000 मंदिरों में एक समय पूजा, उत्तराखंड में मंदिर खुले लेकिन आमदनी बंद

News Blast

MP: ट्रैफिक पुलिस में नहीं बदले अंग्रेजों के नियम, पेट्रोल के जमाने में भी मिल रहा साइकिल भत्ता

News Blast

जब तक हम अच्छी बातों को अपनाते नहीं हैं, तब तक कोई लाभ नहीं मिल सकता है

News Blast

टिप्पणी दें