May 2, 2024 : 9:31 AM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें टेक एंड ऑटो ताज़ा खबर बिज़नेस ब्लॉग

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, गोंदिया रेफर

घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला की स्थिति नाजुक है, जिसे गोंदिया रेफर किया गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार, वार्ड-17 कुम्हारी महोल्ला में संतोष जमाईवार (33) और मनीष जमाईवार (30) किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार रात साढ़े सात बजे संतोष ने पत्नी मनीषा की पीठ, छाती, हाथ पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया। वारदात के वक्त संतोष शराब के नशे में था।

आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया

 

 

 

शोरगुल होने पर मकान मालिक और पड़ोसियों ने घायल मनीषा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होता है। बताया गया कि संतोष ने मनीषा पर हमला करने के लिए बाजार से नया चाकू खरीदा था और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। जांचकर्ता उप निरीक्षक महेश शर्मा ने बताया कि महिला के शरीर पर चाकू के गहरे निशान हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर मनीषा को गोंदिया अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

Related posts

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने फुटबॉलर दोस्त से शादी की; 34 साल की सना दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं

News Blast

लॉकडाउन में लोगों को खाना-सामान दे रहीं आपराधिक गैंग, सरकार ने कहा- इनसे मदद न लें, नतीजे बुरे होंगे

News Blast

फ्लाइट से देशभर की हाईप्रोफाइल पार्टी में कोकेन भेजने वाला गिरफ्तार, NCB की कार्रवाई

News Blast

टिप्पणी दें