April 28, 2024 : 7:32 PM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें ताज़ा खबर बिज़नेस मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय लाइफस्टाइल हेल्थ

CM शिवराज का ‘नायक’ अंदाज, अचानक इस जिले में पहुंचकर पांच अफसरों को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को हेलीकॉप्टर से जिलों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। डिंडौरी जिले के शाहपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईई वीजी एस सांडिया, एसई एसके चौधरी, एसडीओ बेलगांव एम के रोहतास, छात्रावास अधीक्षक कमलेश कुमार और मंडला जिले में सिविल सर्जन साकया को निलंबित किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अनिल कपूर की फिल्म नायक का किरदार खूब रास आ गया है। इस वजह से उनके तेवर आजकल कुछ अलग ही नजर आते हैं। मंच से अफसरों को सस्पेंड करते हैं। ग्रामीणों और किसानों के बीच जाते हैं। शिकायतें सीधे सुनते हैं और बड़े अफसरों को तत्काल निलंबित भी करते हैंमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 

शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। पहले तो बैतूल के चार अधिकारियों को सस्पेंड किया। उसके बाद डेस्टिनेशन बताए बिना हेलीकॉप्टर में सवार हो गए। अचानक कहा कि डिंडौरी चलना है। फिर क्या था डिंडौरी के शाहपुरा में चॉपर उतरा। यहां से सीधे वे सड़क मार्ग से बेलगांव मध्यम सिंचाई परियोजना (बिलगढ़ा) बांध पहुंच गए। वहां ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की। उनकी शिकायतों को सुना और तत्काल तीन अफसरों ईई वीजी एस सांडिया, एसई एसके चौधरी, एसडीओ बेलगांव एम के रोहतास, शहपुरा शाला बड़झर आदिवासी बालक आश्रम के छात्रावास अधीक्षक कमलेश कुमार और मंडला जिलाा अस्पताल के सिविल सर्जन साकया को सस्पेंड करने का फरमान भी जारी कर दिया। शिवराज डिंडौरी ही क्यों गए? 
डिंडौरी एक आदिवासी जिला है। जिले में 927 गांव हैं। इसमें से 899 में बैगा जनजाति रहती है। शिवराज इन दिनों आदिवासियों के लिए लागू किए नए कानून पेसा की जानकारी सबको देने की कोशिश में सभाएं कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से भाजपा और शिवराज का फोकस साफ है। जनजातीय वर्ग के बीच जा रहे हैं, उनकी समस्या सुन रहे हैं। वहीं, आदिवासी बालक आश्रम शाला बड़झर विधानसभा शहपुरा जिला डिण्डौरी के छात्रावास अधीक्षक कमलेश कुमार को सस्पेंड किया।

चुनावी मूड में नजर आ रहे हैं शिवराज 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दो महीने में अपने कामकाज का तरीका ही बदल दिया है। जिलों की समीक्षा सुबह-सुबह करते हैं। जहां जाते हैं, वहां आम लोगों से मिलते हैं। उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनकर तत्काल कार्रवाई करते हैं। बड़े अफसरों को निलंबित करने में भी देर नहीं लगा रहे। शिवराज जननेता की छवि चाहते हैं। साफ है कि शिवराज चुनावी मूड में आ गए हैं।

जनदर्शन यात्रा से बनाई छवि 
शिवराज सिंह चौहान ने 2005 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद जनदर्शन और औचक निरीक्षण से ही अपनी छवि बनाई थी। मुख्यमंत्री ने बैतूल से जनदर्शन यात्रा की शुरुआत की थी। वह खुली गाड़ी में गांव-गांव लोगों से मिलते हुए गुजरते थे। इस बीच शिकायतों के आवेदन लेते गए। शाम को ही आवेदनों पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान और गड़बड़ अधिकारियों पर एक्शन लेते। इसके बाद जनता को किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए प्रदेश में जनसुनवाई की शुरुआत की थी।

सीएम का अपना नेटवर्क 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिलों से फीडबैक के लिए अपना नेटवर्क है। इसमें सीएम हेल्पलाइन से आने वाली शिकायतें, डाक से मिलने वाली शिकायतें और जिलों के स्थानीय नेता और उनके संपर्क के लोगों से मिला फीडबैक शामिल होता है। अपनी इसी नेटवर्क के आधार पर सीएम तुरंत गड़बड़ और भ्रष्टाचारियों पर एक्शन लेते हैं

Related posts

अप्रैल में ग्रहों की चाल: इस महीने ग्रहों के राशि परिवर्तन से शुरू होगा मेष, मिथुन, सिंह और मकर राशि वालों का अच्छा समय

Admin

चार साल पुरानी चिट्‌ठी के आधार पर जू को रालामंडल शिफ्ट करने की तैयारी, मंत्री बोले- शहर के बीच है, बाहर ले जाना चाहता हूं

News Blast

भोपाल में नदी, तालाबों में विसर्जन नहीं होगा; डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक, ‘मेरे गणेश मेरे घर’ अभियान चलेगा

News Blast

टिप्पणी दें