April 27, 2024 : 11:03 PM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें खेल टेक एंड ऑटो ताज़ा खबर बिज़नेस ब्लॉग मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय लाइफस्टाइल हेल्थ

मध्‍य प्रदेश में पहली बार 904 चिकित्सा विशेषज्ञों की सीधी भर्ती की जाएगी

प्रदेश में चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी दूर करने के लिए पहली बार सीधी भर्ती की जा रही है। 904 पद भरने के लिए इस महीने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए आरक्षण रोस्टर तैयार किया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में विशेषज्ञों के 3615 पदों में से 2498 रिक्त हैं। बीते मंगलवार को 451 पदों पर स्नातकोत्तर चिकित्सा अधिकारियों को पदोन्नत कर विशेषज्ञ बनाए जाने के बाद यह स्थिति है।

स्नातकोत्तर चिकित्सा अधिकारियों (पीजीएमओ) को पदोन्नत कर विशेषज्ञ बनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में कार्यरत पीजीएमओ की संख्या करीब 1200 है, जबकि पिछले महीने तक विशेषज्ञों के 2949 पद रिक्त थे। ऐसे में सभी पीजीएमओ को पदोन्नत कर दिया जाए तो भी विशेषज्ञों के सभी पद भरे जाना संभव नहीं था। इसी कारण विशेषज्ञों की सीधी भर्ती की जा रही है।

विशेषज्ञों के पद भरने से यह होगा फायदा

 

– अभी प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के करीब 120 अस्पतालों में आपरेशन से प्रसव की सुविधा है। नए विशेषज्ञों के आने से और अस्पतालों में यह सुविधा शुरू हो सकेगी। इससे शिशुओं और प्रसूताओं की मौत रोकने में मदद मिलेगी।

करीब चार साल से चल रही थी तैयारी

 

प्रदेश में करीब चार साल से विशेषज्ञों की सीधी भर्ती करने योजना बन रही थी, लेकिन इसमें सबसे बड़ी अड़चन मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ की तरफ से थी। संघ का कहना था कि पहले सभी स्नातकोत्तर चिकित्सा अधिकारियों को पदोन्न्त कर दिया जाए। इसके बाद विशेषज्ञों की सीधी भर्ती की जाए। इसके पीछे संघ का तर्क यह था कि बिना पदोन्न्ति किए सीधी भर्ती होगी तो पहले से काम कर रहे स्नातकोत्तर चिकित्सा अधिकारियों (पीजीएमओ) में हीन भावना आएगी। वरिष्ठ होने के बाद भी वह द्वितीय श्रेणी चिकित्सा अध‍िकारी रह जाएंगे, जबकि नए डाक्टर विशेषज्ञ बन जाएंगे। इसके बाद तय किया गया कि विशेषज्ञ के कुल पदों में से 25 प्रतिशत की सीधी भर्ती और बाकी को पदोन्नति से भरा जाएगा।

 

 

इनका कहना है

 

विशेषज्ञों के पदों पर सीधी भर्ती बहुत जल्दी शुरू होने वाली है। इसके लिए आरक्षण रोस्टर तैयार किया जा रहा है। भर्ती होने से प्रदेश में विशेषज्ञों की कमी दूर होगी।

 

डा. सुदाम खाड़े, स्वास्थ्य आयुक्त

Related posts

सान्या मल्होत्रा पर छाया टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ का खुमार, पॉपुलर सीन रीक्रिएट करते हुए फैंस को दी खास सलाह

News Blast

आयकर विभाग ने ITR फाइल करने की डेडलाइन आगे बढ़ाई, अब 30 नवंबर तक भर सकेंगे

News Blast

सुशांत की आखिरी फिल्म के निर्देशक ने उनके लिए लिखा इमोशनल नोट, बोले- हमने कई सपने एक साथ मिलकर देखे थे

News Blast

टिप्पणी दें