May 2, 2024 : 1:22 PM
Breaking News
Other

तमिलनाडु: रामेश्वरम में मन्नार की खाड़ी में हलचल, समुद्र के ऊपर उठता दिखा बवंडर

रामेश्वरम के मंडपम में मन्नार की खाड़ी में समुद्र के ऊपर बवंडर उठता दिखाई दिया है। यह जानकारी समुद्र में उतरे एक मछुवारे ने दी है। उसने इस बवंडर की फोटो भी खींचने का प्रयास किया। रामनाथपुर मत्स्य विभाग का कहना है कि यह पानी का बवंडर होता है। जो पानी के ऊपर हवा के घुमाव से उत्पन्न होता है। सामान्य तौर पर पानी का बवंडर तब उठता है जब आसपास की ठंडी व नम हवा ऊपर खिंचना शुरू करती है। जबकि, वहां पर पहले से ही गर्म हवा मौजूद होती है। जमीन पर उठने वाला बवंडर होता है खतरनाक
बता दें हवा के घुमाव के कारण जमीन या पानी पर बवंडर उठते हैं। लेकिन, पानी के मुकाबले जमीन पर उठने वाले बवंडर ज्यादा खतरनाक होते हैं। ज्यादातर बंवडर उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में देखे जाते हैं। फिर भी इनको देखना बहुत ही दुर्लभ होता है।

Related posts

गाँधी की तरह जयप्रकाश नारायण की पत्नी प्रभावती ने भी लिया था ब्रह्मचर्य का व्रत

News Blast

निलंबित विशेष पुलिस महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के उत्तर से संतुष्ट नहीं मध्‍य प्रदेश सरकार, होगी विभागीय जांच

News Blast

दिल्ली: मानसून के इस मौसम में बारिश 46 वर्षों में सबसे अधिक

News Blast

टिप्पणी दें