May 24, 2024 : 3:47 AM
Breaking News
बिज़नेस

अडाणी ग्रुप को बड़ा झटका!:अडाणी ग्रुप ने की सेबी के नियमों की अनदेखी, वित्त राज्य मंत्री ने सदन में कहा जांच चल रही है; शेयरों में 5% तक गिरावट

  • Hindi News
  • Business
  • DRI And SEBI Probing Some Companies Of Adani Group In Relation To SEBI Regulation

मुंबई10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अडाणी ग्रुप को एक बड़ा झटका लगा है। सेबी के नियमों का पालन नहीं करने का मामला संसद तक पहुंच गया है। इसमें डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और सेबी अडाणी ग्रुप की कंपनियों की जांच कर रही हैं। इसकी जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन को दी। खबर के बाद ग्रुप के शेयर 5% तक गिरे।

संसद पहुंचा मामला

वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की तरफ से किसी तरह की जांच नहीं की जा रही है। फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (FPI) की होल्डिंग अडाणी ग्रुप के शेयरों में डे-टू-डे ट्रेडिंग के आधार पर है।

अडाणी ग्रुप के शेयर्स में भारी गिरावट

खबर आने के बाद सोमवार को अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में 1% से 5% तक की गिरावट देखी गई। अडाणी पोर्ट 2%, अडाणी ग्रीन एनर्जी 3.63%, अडाणी एंटरप्राइजेज 1.26%, अडाणी ट्रांसमिशन 5%, अडाणी गैस 5% और अडाणी पावर 3.27% की गिरावट के साथ बंद हुए।

FPI के पास 43,500 करोड़ का शेयर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून में नेशनल सिक्यॉरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड यानी NSDL ने 3 FPI के अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। इन 3 फंड के पास अडाणी ग्रुप के 43,500 करोड़ के शेयर हैं। जिस पर कंपनी की तरफ से बार-बार सफाई देते हुए खबर को बेबुनियाद बताया गया था।

FPI का अडाणी ग्रुप की 4 कंपनियों में निवेश
इन तीनों फंड ने अडाणी ग्रुप की 4 कंपनियों में निवेश किया है। तीनों के पास मिलाकर अडाणी एंटरप्राइजेज की 6.82% हिस्सेदारी, अडाणी ट्रांसमिशन की 8.03%हिस्सेदारी, अडाणी टोटल गैस की 5.92 % और अडाणी ग्रीन 3.58% हिस्सेदारी है।

शेयर्स मैनिपुलेट की भी जांच जारी
SEBI शेयर्स मैनुपुलेट भी जांच कर रही है। यह जांच पिछले साल शुरू हुई थी जो अब तक जारी है। अडाणी ग्रुप की छह कंपनियों ने पिछले एक साल में 200-1000% तक का रिटर्न दिया है। अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर 669%, अडाणी टोटल गैस 349%, अडाणी एंटरप्राइजेज 972%, अडाणी ग्रीन गैस 254%, अडाणी पोर्ट 147% और अडाणी पावर 295% का रिटर्न दिया है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

बीएसई सेंसेक्स 39,200 और निफ्टी 11,500 के स्तर पर, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में भी तेजी,टाटा मोटर्स का शेयर 5% ऊपर

News Blast

नई बैंक्रप्सी फाइलिंग पर लगी रोक को 6 महीने और बढ़ाया जा सकता है, कंपनी मामलों के मंत्रालय ने रखा प्रस्ताव

News Blast

बीएसई सेंसेक्स में दिन के टॉप से 1052 अंकों की गिरावट, 38,000 के ऊपर बंद हुआ, निवेशकों को 5 लाख करोड़ का घाटा

News Blast

टिप्पणी दें