May 2, 2024 : 9:30 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

आज सूर्य का राशि परिवर्तन:देश के पूर्वी राज्यों में ज्यादा बारिश और बाढ़ की संभावना, विमान दुर्घटना की भी आशंका है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Surya Ka Kark Rashi Parivartan (Planetary Positions) 2021 | Sun Transit In Cancer Impact On Zodiac Signs Sagittarius, Aquarius Taurus, Virgo, Scorpio And Pisces

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सूर्य की चाल में बदलाव से वृष, कन्या, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शुरू हो सकता है अच्छा समय

16 जुलाई, शुक्रवार को सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश हो रहा है। इस राशि में सूर्य 17 अगस्त तक रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया और सभी राशियों पर पड़ेगा। साथ ही मौसमी बदलाव भी होंगे। सूर्य हर महीने राशि बदलता है और हर साल इसी दौरान कर्क राशि में रहता है। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक सूर्य कर्क राशि में तो है लेकिन मकर राशि में मौजूद शनि के साथ दृष्टि संबंध बना रहा है। इसके प्रभाव से वृष, कन्या, तुला, और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं मेष, मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा।

सूर्य-शनि के अशुभ योग से विमान दुर्घटना की आशंका
सूर्य और शनि का दृष्टि संबंध बनने से विमान दुर्घटना होने की आशंका है। पूर्वी देशों और पूर्वी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। बाढ़ की संभावना भी बन रही है। देश के अन्य हिस्सों में अचानक मौसम बदलेगा। शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। देश के दक्षिणी राज्यों के लिए समय अच्छा रहेगा। राजनैतिक नजरिये से समय अच्छा रहेगा। महंगाई में भी कमी आने के योग बनेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय संबंधों में सुधार हो सकता है। विरोधी शक्तियां कमजोर होंगी।

सूर्य का राशि बदलना 4 राशियों के लिए शुभ
वृष, कन्या, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है।

4 राशियों को रहना होगा संभलकर
सूर्य के कर्क राशि में आ जाने से कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 4 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

अन्य 4 राशियों के लिए रहेगा मिला-जुला समय
सूर्य के कर्क राशि में आ जाने से मेष, मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 4 राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

आषाढ़ महीना 6 जून से 5 जुलाई तक, इन दिनों सूर्य और चंद्रग्रहण के साथ रहेंगे बड़े व्रत-त्योहार

News Blast

बर्थ डेट के आधार पर आपके लिए कैसा रहेगा जून का दूसरा सप्ताह, सावधान रहने का है समय

News Blast

रथयात्रा के लिए सुप्रीम कोर्ट में दो और याचिकाएं, सोमवार को होगी सुनवाई, पुरी शंकराचार्य का सवाल सदियों पुरानी परंपरा टूटने पर क्या भगवान माफ कर देंगे

News Blast

टिप्पणी दें