May 17, 2024 : 11:23 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

बुजुर्ग के साथ 1.24 करोड़ की ठगी के आरोपी नाइजीरियाई नागरिकों को रिमांड पर लिया

गुड़गांव7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पुलिस अभी तक 1.24 करोड़ रुपए में से सिर्फ 1.40 लाख ही बरामद कर पाई है
  • रुपयों की रिकवरी करना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी

बुजुर्ग को बिजनेस पार्टनर बनाकर 1.24 करोड रुपए की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन नाइजीरियन को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। नाइजीरियन से पूछताछ के दौरान भाषा पुलिस के लिए बड़ी बाधा बन रही है।

नाइजीरियन हिंदी और अंग्रेजी में वह ज्यादा अच्छे नहीं है। ऐसे में पुलिस को काफी परेशानी हो रही है। पुलिस अभी तक 1.24 करोड़ रुपए में से सिर्फ 1.40 लाख ही बरामद कर पाई है। रुपयों की रिकवरी करना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी है।

एसीपी डीएलएफ करन गोयल ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिकों से पूछताछ में भाषा बाधा बन रही है। इसके कारण वह सही जवाब भी नही दे रहे हैं। नाइजीरियन से पासपोर्ट मिले हैं, उनका भी सत्यापन करवाया जा रहा है।

Related posts

दफ्तरों में मास्क लगाने पर ही एंट्री हो, रेस्टोरेंट में केवल 50% कस्टमर्स पर्याप्त दूरी पर बैठें; धर्मस्थलों पर भी लोगों के बीच 6 फीट की दूरी हो

News Blast

एएआर कर्नाटक ने स्पष्ट की व्यवस्था:पुराने गहनों की खरीद-बिक्री मूल्य के अंतर पर ही जीएसटी

News Blast

पड़ोसी युवक पर महिला ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप, मुकदमा दर्ज

News Blast

टिप्पणी दें