April 29, 2024 : 6:10 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

जर्मनी में जन्मे पहले जुड़वा पांडा ने फ्रोजन केक के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, जन्म के समय ये 200 ग्राम से भी कम के थे अब 28 किलो के हुए

  • Hindi News
  • Happylife
  • Berlin Zoos Twin Panda Cubs Celebrate First Birthday German Born First Twin Panda Celebrated Birthday With Frozen Cake

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पिट और पॉले, दोनों ही बर्लिन चिड़ियाघर के स्टार हैं, यहां जो भी आता है बिना इनको देखे वापस नहीं जाता
  • चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, फ्रोजन केक को चुकंदर के रस और फलों से तैयार किया गया है

जर्मनी के बर्लिन चिड़ियाघर में पांडा के जुड़वा बच्चों ने 31 अगस्त को अपना पहला जन्मदिन बनाया। इस मौके पर उनके लिए चिड़ियाघर ने स्पेशल फ्रोजन केक तैयार कराया। यह जर्मनी के पहले ऐसे पांडा है जिनका जन्म इसी देश में हुआ है। ये दोनों बर्लिन चिड़ियाघर के स्टार हैं। जो भी यहां आता है बिना इनको देखे वापस नहीं जाता।

जन्म के समय वजन था 200 ग्राम, अब 28 किलो के हैं
इनमें एक का नाम पिट और दूसरे का नाम पॉले है। इनके पेरेंट्स चीन में हैं। जन्म के समय इनका वजन करीब 200 ग्राम से भी कम था। लेकिन अब ये 28 किलो के हो गए हैं।

चुकंदर के रस और फलों से तैयार हुआ केक
जनवरी से लोग इन्हें चिड़ियाघर में देख पा रहे हैं। चिड़ियाघर की देखरेख करने वाले एक कर्मचारी के मुताबिक, पांडा के फ्रोजन केक को चुकंदर के रस, सेब, स्वीट पोटेटो और बैंबू से तैयार किया गया है।

जन्मदिन पर काफी खुश नजर आए

चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, दोनों ने अपना पहला जन्मदिन 31 अगस्त को मनाया। इस मौके पर वे काफी खुश नजर आए और बार-बार केक का स्वाद चखने के बाद वापस इधर-उधर चहलकदमी करते नजर आए।

0

Related posts

कोरोना से रिकवर होने के बाद महिला की गर्दन में दर्द के साथ बुखार शुरू हुआ, इलाज करने वाले डॉक्टर का दावा; यह संक्रमण का दुर्लभ मामला

News Blast

1500 करोड़ में बदलेगी दो मंदिरों की तस्वीर, ओडिशा के पुरी और लिंगराज हैरिटेज कोरिडोर का काम शुरू

News Blast

कोट्स: सुंदरता से ज्यादा अच्छे गुणों का महत्व है, इसीलिए ऐसे व्यक्ति को पसंद करें, जिसका मन चेहरे से ज्यादा सुंदर है

Admin

टिप्पणी दें