April 29, 2024 : 1:47 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में 24 घंटे में 41 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि 338 लोगों की जान गई; दुनिया में संक्रमण से 5 लाख से ज्यादा मौतें

  • अमेरिका में संक्रमण के मामले 26 लाख से ज्यादा, यहां अब तक 1 लाख 28 हजार 783 लोगों की मौत हुई
  • दुनिया में अब तक 56 लाख लोग स्वस्थ हुए, सबसे संक्रमित अमेरिका में 11 लाख से ज्यादा ठीक हो चुके

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 02:00 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 07 हजार 855 हो गई है। इनमें 56 लाख 64 हजार 355 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 08 हजार 077 लोगों ने जान गंवाई हैं। ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। यहां अन्य जगहों की तुलना में संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। उधर, डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति से गुजर रही है, लेकिन अभी भी इसका सबसे बुरा दौर आना बाकी है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 26,81,811 1,28,783    11,17,177
ब्राजील 13,70,488 58,385 7,57,462
रूस  6,41,156 9,166 3,99,087
भारत 5,67,536 16,904 3,35,271
ब्रिटेन 3,11,965 43,575 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,96,050 28,346 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,82,365 9,504 1,71,159
चिली 2,75,999 5,575  2,36,154
इटली 2,40,436 34,744 1,89,196
ईरान 2,25,205 10,670 1,86,180

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

डब्ल्यूएचओ बोला- हम महामारी खत्म करने से काफी दूर

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहोनम गेब्रेसियोसिस ने सोमवार को कहा कि दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति से गुजर रही है, लेकिन अभी भी इसका सबसे बुरा दौर आना बाकी है। गेब्रेसियोसिस ने कहा कि अगर सरकारों ने सही नीतियों का पालन नहीं किया तो और लोग संक्रमित हो सकते हैं। हम सभी चाहते हैं कि महामारी खत्म हो जाए, लेकिन हम अभी भी इससे बेहद दूर हैं।

ब्रिटेन: लीसेस्टर में लॉकडाउन

ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। यहां अन्य जगहों की तुलना में संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, लीसेस्टर में सात दिन में मामले तेजी से बढ़े हैं। इस दौरान एक लाख लोगों में 135 लोग संक्रमित मिले हैं। पिछले हफ्ते में देश में सभी पॉजिटिव केस में लीसेस्टर का लगभग 10% हिस्सा है।

यूएई में 1 जुलाई से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 1 जुलाई से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे। यहां संक्रमितों की संख्या 48 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, 314 लोगों की मौत हो चुकी है। अबू धाबी के एक अफसर ने कहा कि जिन यात्रियों का कोरोना टेस्ट 48 घंटे पहले निगेटिव आया है, उन्हें ही यहां आने की इजाजत मिलेगी। 2 जून से यहां आने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

संयुक्त अरब अमीरात में सरकार ने 1 जुलाई से मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों को खोलने की घोषणा की है। (फाइल फोटो)

चीन में मिला स्वाइन फ्लू महामारी को और बढ़ा सकता है

चीन में रिसर्चर्स ने नए प्रकार के स्वाइन फ्लू की खोज की है, जो महामारी को और बढ़ा सकता है। सोमवार को अमेरिकी साइंस जनरल पीएनएएस में यह रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। इसे जी4 नाम दिया गया है। जेनेटिकली यह एच1एन1 का ही स्वरूप है, जिसने 2009 में तबाही मचाई थी। रिसर्चर्स को डर है कि ये वायरस भी एक से दूसरे इंसान में फैल सकता है। इसके भी लक्षण खांसी, बुखार और छींक है।

चीन की राजधानी बीजिंग में मास्क पहने लोग ऑफिस से घर जा रहे हैं। यहां सोमवार को संक्रमण से सात नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

द.कोरिया: 43 नए मामले
दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में महामारी के 43 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,800 हो गई है। हाल के हफ्तों में लगातार संक्रमण के हर दिन मिल रहे मामले 30 और 60 के बीच सामने आ रहे हैं। नए मामलों में 20 बाहर से आए लोगों के हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 282 ही है। यहां मृत्यु दर 2.20% है। बीमारी से ठीक होने की दर 90.1% है।

योनसेई यूनिवर्सिटी के चीयरलीडिंग टीम के सदस्यों का यूनिवर्सिटी में तापमान चेक करता स्टाफ। देश में अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

मिस्र: हॉस्पिटल में आग लगने से 7 मरीजों की मौत

मिस्र के एक अस्पताल में आग लगने से सात कोरोना मरीजों मौत हो गई। वहीं, सात अन्य लोग घायल हुए हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। घयालों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देश में सोमवार को 1566 नए मामले मिले। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 66,754 हो गई है। वहीं, 83 नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 2872 हो गई है।

कैलिफोर्निया: यहां 2600 कैदी संक्रमित
अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत की जेलों में करीब 2600 कैदी संक्रमित पाए गए हैं। गवर्नर गेविन न्यूसॉम ने मंगलवार को बताया कि इनमें से एक हजार से ज्यागा कैदी केवल सैन क्विनटिन की जेल में ही संक्रमित पाए गए हैं। कैलिफोर्निया की जेलों में करीब 1 लाख 13 हजार कैदी हैं। महामारी के चलते जेलों से अब तक करीब 3500 कैदियों को छोड़ा जा चुका है।

महामारी के बीच कैलिफोर्निया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जन्मदिन मनाते लोग। राज्य में अब तक 2.22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

चीन: संक्रमण के 19 नए मामले
चीन में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 19 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से आठ स्थानीय संक्रमण के हैं, जबकि 11 बाहर से आए मामले हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय संक्रमण के मामलों में बीजिंग में सात और शंघाई में एक मामला दर्ज किया गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

बीजिंग में एक टेस्टिंग सेंटर पर कोरोना की जांच के लिए लाइन में लगे लोग। राजधानी में 15 जून के बाद से अब तक 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

मॉस्को: 3796 लोगों की मौत
मॉस्को में 24 घंटे में कोरोनावायरस से 35 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 3796 हो गई है। सभी मरीज निमोनिया से भी ग्रसित थे। एक दिन पहले मॉस्को में 23 लोगों की मौत हुई थी। देश में अब तक 6.41 लाख लोग संक्रमित हैं।

ये भी पढ़ें

दुनिया के दो बड़े देश दोबारा संकट मेंः चीन में 5 लाख लोगों पर वुहान सी सख्ती; अमेरिका में अनलॉक दो हफ्तों में ही फेल

Related posts

पुलिस हिरासत में अश्वेत की मौत पर करीब 20 शहरों में प्रदर्शन; ह्यूस्टन में 200 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, डेट्रॉयट में एक की मौत

News Blast

24 घंटे में 14000 नए केस और 13 हजार रिकवरी, देश में मौत के आंकड़ों ने चौंकाया,

News Blast

ट्रम्प राष्ट्रवाद का मुद्दा उठा रहे, कहा- एक कमीशन बनाकर स्कूलों में फिर से नेशनलिज्म की पढ़ाई शुरू कराएंगे

News Blast

टिप्पणी दें