May 4, 2024 : 10:54 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

दोनों देशों के बीच मॉल्डो में लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की दूसरी बार बातचीत होगी, लद्दाख सीमा पर तनाव कम करना अहम मुद्दा

  • 15 जून की रात गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, चीनी सैनिकों कंटीले तार लगे डंडों से हमला बोला
  • भारत के 20 जवान शहीद हुए, चीन के भी 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए, पर उसने अभी तक इसकी संख्या नहीं बताई

दैनिक भास्कर

Jun 22, 2020, 12:36 PM IST

नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच सोमवार को मॉल्डो में कमांडर लेवल के बीच बातचीत होनी है। 15 जून की रात को गलवान में दोनों देशों के सैनिकों की झड़प के बाद यह पहली बातचीत है। जाहिर है कि इसमें लद्दाख सीमा पर तनाव कम करने का मुद्दा अहम रहेगा। गलवान में हुई झड़प में चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर कंटीले तारों से हमला किया था, जिसमें 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन के भी 40 से ज्यादा जवान मारे गए। हालांकि, उसने अभी तक किसी सैनिक के मारे जाने की बात नहीं कही है।

भारत चीन के बीच इस महीने 3 मीटिंग हुईं
पहली
 : 6 जून
कहां हुई थी: चुशूल सेक्टर में चीन की सीमा में नियंत्रण रेखा से 20 किमी दूर स्थित मोल्दो में हुई।
किस स्तर की बातचीत थी: लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की।
उसमें क्या चर्चा हुई: शांतिपूर्ण तरीके से विवाद सुलझाकर रिश्ते आगे बढ़ाए जाएं।

दूसरी : 10 जून
कहां हुई: पूर्वी लद्दाख के पास भारतीय सीमा के अंदर।
किस स्तर की बातचीत हुई: मेजर जनरल स्तर की।
क्या चर्चा हुई: सीमा विवाद कैसे सुलझाया जाए और सैनिकों की संख्या कैसे कम की जाए।

तीसरी: 12 जून
कहां हुई: लोकेशन पता नहीं चल पाई।
किस स्तर की बातचीत हुई: मेजर जनरल स्तर की।
क्या चर्चा हुई: गालवान इलाके में 3 जगहों पर विवाद कैसे सुलझाया जाए।

Related posts

सेना ने कहा- दक्षिणी पैंगॉन्ग के विवादित इलाके पर पूरी तरह से हमारा कब्जा, इलाके की कई चोटियों पर आर्मी काबिज

News Blast

कोरोना से 24 घंटे में 5 की जान गई, 175 नए मामले भी आए, 5 दिन में मरने वालों का आंकड़ा 28 पहुंचा

News Blast

अतनु की हुईं दीपिका; दाे तीरंदाजों का अब एक निशाना, लद्दाख के इतिहास में पहली बार बिना भागीदारी के मनाया गया हेमिस फेस्टिवल

News Blast

टिप्पणी दें