April 27, 2024 : 2:46 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने, किस्मत का साथ मिलने और भविष्य की योजना बनाने का है दिन

  • मेष राशि वालों के लिए परिवार की आवश्यकताओं पर ध्यान देने का समय
  • वृष राशि वालों के पक्ष में बन सकती हैं सारी परिस्थितियां
  • मिथुन राशि वालों के लिए अपनी कल्पनाशक्ति के उपयोग का है दिन

दैनिक भास्कर

Jun 17, 2020, 05:50 PM IST

गुरुवार, 18 जून 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन कई मामलों में बहुत बेहतरीन साबित हो सकता है। कुछ लोगों के लिए दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निभाने और परिवार की आवश्यकताओं पर ध्यान देने का है। कुछ लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलने का संकेत है। वहीं, 5 राशियों के लिए दिन सामान्य परिणाम देने वाला है। मेष राशि वालों के लिए परिवार की आवश्यकताओं पर ध्यान देने का समय, वृष राशि वालों के पक्ष में बन सकती हैं सारी परिस्थितियां, मिथुन राशि वालों के लिए अपनी कल्पनाशक्ति के उपयोग का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। 

  • मेष – The Sun

आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का है। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। जिसके चलते आप खुद को थोड़ा दबाव में महसूस कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग और बच्चे अधिक ध्यान देने की मांग कर सकते हैं। आज थकान और ऊबा देने वाला दिन रहेगा। आप एक ही काम को करते हुए खुद को थोड़ा परेशान सा महसूस करेंगे। संभव है आप आज किसी छुट्टी का प्लान भी बनाएं। अपने आप को समय दें। 

  • वृषभ – Wheel of Fortune

आज किस्मत का पहिया आपके पक्ष में घूम सकता है लेकिन फिर भी कुछ चीजों को लेकर आप आशंकित रह सकते हैं। जीवन के कुछ मुद्दों पर आपको थोड़ा कन्फ्यूजन रह सकता है। आज आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं। आगे बढ़ने और अब जो हो रहा है उसे पूरा करने के लिए परस्पर विरोधी इच्छाओं से संबंधित तनाव होगा। दिलचस्प बातचीत आज आपको एक नई दिशा में ले जा सकती है।

  • मिथुन – Page of Swords 

आज का दिन आपके लिए अपने भविष्य की रुपरेखा पर काम करने का है। अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग करके आपको काफी सफलता मिल सकता है, जो आपके लिए बहुत अधिक संतुष्टि देने वाली रहेगी। दिन कड़ी मेहनत की आवश्यकता वाला रहेगा। एक मिशन या कार्य आज दूसरों को कड़ी मेहनत की तरह लग सकता है लेकिन यह आपके लिए सुखद और चुनौती पूर्ण रहने वाला होगा। सफलता आज मिलती दिख रही है।  

  • कर्क – Eight of Pentacles

आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। आप अपने फैसले खुद लेने के लिए प्रेरित होंगे। आपको खुद के हिसाब से चलने के लिए कोशिश करनी पड़ेगी। लोग आपको इसमें सहयोग प्रदान करेंगे। किसी भी तरह के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप तैयार रहेंगे। प्रेम और स्नेह का भाव आज आपके अंदर काफी रहेगा। दिन आनंद देने वाला रहेगा। 

  • सिंह – Three of Wands

आज आप कुछ ऐसे फैसलों को भविष्य के लिए टाल दें, जो आपके जीवन या करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण हों। आपको आज अपने लिए वो ही काम करने हैं, जो आज के लिए आवश्यक हैं। शेष कामों को आप कुछ दिनों के लिए स्थगित कर सकते हैं। आज वैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्छा समय नहीं है जो आपके रहने की स्थिति या जीवन की परिस्थितियों को प्रभावित करे। आज का दिन कुछ मामलों में बच कर चलने का है। 

  • कन्या – Strength

आज आपके लिए महत्वाकांक्षाओं और जिम्मेदारी का समय है। शांत रहने और खुद को गति देने का दिन है, क्योंकि आप लंबे समय से बहुत मेहनत कर रहे हैं। इस परिश्रम का आज आपको काफी अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। आपके लिए आज दिन बहुत कुछ हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। आप विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ने की कोशिशों को सही अंजाम दे सकते हैं। 

  • तुला – Ten of Swords

आज का दिन आपके लिए काफी सतर्कता के साथ गुजारने का है। आपको कई चीजों से खुद को बचाते हुए आगे बढ़ना होगा। आपको फिजुल के खर्चों और अपराधबोध की भावनाओं से भी बचना होगा। एक खरीदारी की होड़ आपकी बढ़ावा देती है क्योंकि आप आज खरीदारी में समय गुजारना चाहेंगे। अपने घर और कार्यालय के लिए चीजें खरीद सकते हैं। समय आपके लिए सामान्य तरीके से ही गुजरने वाला है। 

  • वृश्चिक – Two of Pentacles

आज का दिन आपके लिए कई मायनों में सकारात्मक और आशावादी है। आप बेहतर वित्तीय हैसियत और सामाजिक प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए अपने आप को उतना ही जोर लगाएंगे। आप दिन भर आसानी से चलने वाले मूड में रहेंगे। दिनचर्या जारी रहेगी, आप चीजों को आसानी से हेंडल कर पाएंगे और समाधान खोज पाएंगे। आप अपनी योग्यता के दम पर अपने कई काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। जो दूसरों के लिए थोड़े मुश्किल हैं।

  • धनु – Two of Swords

आज का दिन आपके लिए कुछ मसलों पर सीधे कार्यवाही करने का है। आपको कुछ ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपके पास सोचने या किसी से बात करने का मौका भी ना मिल पाए। सही सलाहों पर ध्यान देने और दोस्तों की बात सुनने की जरूरत है। आपको मित्रों से कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं। 

  • मकर – Three of Cups

आज कोई भी निर्णय भावुकता में ना करें। आज आपको थोड़ा व्यवहारिक पहलू पर ध्यान देना होगा। अगर आपने चीजों पर भावनाओं में बहकर कोई फैसला लिया तो संभव है कि भविष्य में आपको उस पर अफसोस हो। आप खुद को थोड़ा बिखरा और बेचैन महसूस कर सकते हैं। मन पर नियंत्रण रखने और गंभीरता से विचार करने का दिन है। आपको मनचाही सफलता मिल सकती है, उसके लिए ईमानदारी से प्रयास की आवश्यकता है। 

  • कुंभ – The Hanged Man

आप आप खुद को मोटिवेट महसूस कर सकते हैं। लेकिन. एक कमी जो पूरी करनी होगी, वो ये है कि आप जितनी मेहनत कर रहे हैं वो आपकी क्रिएटिविटी के लिए पर्याप्त नहीं है। आप रचनात्मक होने के लिए बहुत अधिक परिश्रम की जरूरत  है।  कुछ अनिश्चिता की स्थिति में रहेंगे। किसी मामले में आगे बढ़ने से पहले कुछ डर आपके अंदर रह सकता है। आप किसी कारण से काम को टालने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। 

  • मीन – The Magician

आज का दिन आपके लिए नई प्रेरणाओं से भरा रह सकता है। सितारे आपके फेवर में परिस्थितियों का निर्माण करेंगे। आपको काम करने में आसानी महसूस होगी। आप कुछ चीजों में काफी अच्छे परिणाम भी प्राप्त करेंगे। आप अपने भीतर काफी ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। कुछ मामलों में आप काफी बहादुरी से काम लेंगे। किसी भी फैसले के पहले गंभीरता और सावधानी से विचार करने की आवश्यकता होगी। 

Related posts

आंखों में खुजली, पानी आना, सिरदर्द हो तो अलर्ट हो जाएं और डॉक्टरी सलाह लें; बच्चे, बड़े और बुजुर्ग आंखें स्वस्थ रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें

News Blast

29 सितंबर को बदलेगी शनि की चाल; इस ग्रह की वजह से उद्योग-धंधों में आ सकती है तेजी, बड़े राजनैतिक बदलाव के भी योग हैं

News Blast

बुजुर्ग लोगों का अनुभव हमें बड़ी-बड़ी परेशानियों से बचा सकता है, इसीलिए समय-समय पर घर के बड़ों की सलाह लेते रहना चाहिए

News Blast

टिप्पणी दें