April 26, 2024 : 10:03 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

गुरुवार को किसी रिश्तेदार का व्यवहार दुखी कर सकता है, चिंताएं बढ़ सकती हैं

  • 7 मई को अंक 2 वाले लोगों के लिए उन्नति का समय रहेगा, अंक 4 वाले लोगों को उपलब्धि मिल सकती है

दैनिक भास्कर

May 06, 2020, 03:39 PM IST

गुरुवार, 7 मई का मूलांक 7, भाग्यांक 7, दिन अंक 3, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार, 7 मई को अंक 3 की अंक 5, 6 के साथ विरोधी युति और अंक 7 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 5 की अंक 7 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 6 की अंक 7 के साथ मित्र युति बन रही है।  

अंक 1- प्लास्टिक सामान के खुदरा कारोबारियों के लिए समय अच्छा रह सकता है। किसी रिश्तेदार के व्यवहार से दुख हो सकता है। सिर दर्द रह सकता है।

क्या करें- खीर में केसर डाल कर खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 2- आईटी इंजीनियर्स के लिए उन्नतिकारक समय है। नई नौकरी के लिए प्रयास करना चाहते हैं तो किसी पुराने परिचित के माध्यम से करें। चिंताएं घेरे रह सकती हैं।

क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 3- किसी व्यक्ति विशेष के जनसंपर्क का काम संभालने वालों को प्रशंसा मिल सकती है। पुत्री से संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है। 

क्या करें- जल में चंदन डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 4- नर्सिंगकर्मियों के लिए भागादौड़ी रह सकती है। दृश्य कला के कलाकारों के लिए उपलब्धि की प्राप्ति का अवसर आ सकता है। पर्याप्त विश्राम करें।

क्या करें- देवी को सिंदूर भेंट चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 5- प्रिंट मीडिया के संपादकों के लिए दिन विशेष उपलब्धि वाला रह सकता है। कंपनी सचिवों के लिए कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। अपने उत्साह को पर्याप्त नियंत्रण में रखें।

क्या करें- बजरंग बाण का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6- सब्जियों के थोक व्यापारियों के लिए समय ठीक है। वायदा कारोबारियों के लिए बड़ा दांव खेलने का समय है। दिमागी तनाव से बचें।

क्या करें- शनि देव को काले तिल का लड्डू चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- एकल माताओं को संतान संबंधी समस्या के मामले में राहत मिल सकती है। प्रसुताओं को जांच के मामले में अनुकूल बातें सुनने को मिल सकती हैं। अपने आपको पर्याप्त समय दें।

क्या करें- संतान को भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 8- कार्यालय में निकट सहयोगी का व्यवहार दुखी कर सकता है। किसी की भी बातों में आकर त्वरित प्रतिक्रिया न दें। जांघों में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- गुड़ के पानी से गणेश भगवान का अभिषेक करते हुए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- प्रॉपर्टी संबंधी फेरबदल झटका दे सकता है। समय उठापटक का नहीं है; इसलिए शांत रहकर जो जैसा चल रहा है, उसे वैसा ही चलने दें। लोगों के प्रति अपने विचारों को सोच-समझ कर ही व्यक्त करें। 

क्या करें- पैर को रोटी में गुड़ दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

Related posts

होली मनाएं तो ये सावधानी बरतें: घरवालों के साथ ही खेलें होली, बाहर निकलने से बचें, गीले रंगों से दूर रहें और मास्क लगाना न भूलें क्योंकि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं

Admin

एंटीबॉडी बढ़ाने में अब तक उम्मीद पर खरी उतरी mRNA-1273 ; 30 हजार लोगों पर तीसरे चरण का ट्रायल 27 जुलाई से

News Blast

दुनिया की पहली वेटलॉस डिवाइस: वैज्ञानिकों ने वजन घटाने वाली डिवाइस बनाई, दावा; इसे जबड़े में लगाकर दो हफ्तों में 6 किलो से ज्यादा वजन घटाया गया

Admin

टिप्पणी दें