दैनिक भास्कर
Jun 05, 2020, 05:48 AM IST
फरीदाबाद. मुजेसर थाना के सेक्टर-22 स्थित मछली मार्केट में मंगलवार शाम मछली व्यापारी अंसार के साथ मारपीट और फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को अलीगढ़ और दूसरे को पलवल से गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में प्राॅपर्टी विवाद भी सामने आया है। बताया जाता है घायल मछली व्यापारी अंसार और आराेपियों के बीच प्राॅपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मछली व्यापारी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। यह घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।