May 3, 2024 : 3:32 PM
Breaking News
मनोरंजन

सारा अली खान लेकर आईं लॉकडाउन एडीशन, फैंस को करवा रही हैं देश के अलग-अलग राज्यों से रूबरू

दैनिक भास्कर

May 26, 2020, 07:14 PM IST

मुंबई. लॉकडाउन के बीच सारा लगातार अपनी मजेदार तस्वीरों और वीडियोज से लोगों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। इसी बीच सारा लॉकडाउन एडीशन लेकर आई हैं जिसका पहला एपिसोड भी उन्होंने फैंस से शेयर किया है। इसमें वो भारत के अलग-अलग राज्यों का अपना एक्सपीरिएंस दिखा रही हैं।
सारा अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमे वो कभी राजस्थान में ऊंट की सवारी करते, तो कहीं बिहार में अपने सिर पर घास रखकर घूमती नजर आ रही हैं। दरअसल ये वीडियो उनके नए लॉकडाउन एडीशन की है जिसका पहला एपिसोड उन्होंने देश के राज्यों पर बनाया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘नमस्ते दर्शकों। लॉकडाउन एडीशन। एपिसोड 1। भारत ‘स्टेट’ ऑफ माइंड’। 

इससे पहले भी सारा कई बार वीडियो में होस्ट बनकर न्यूयॉर्क का सेंट्रल पार्क घुमाती नजर आ चुकी हैं। अब लॉकडाउन में फुरसत के पल बिता रहीं एक्ट्रेस लगातार अपने फैंस के लिए अलग टॉपिक पर वीडियोज लेकर आएंगी।

Related posts

अब भी ‘सूर्यवंशी’ का हिस्सा हैं करन जौहर, रोहित शेट्टी द्वारा फिल्म से नाम हटाए जाने की खबरें महज अफवाह

News Blast

आदित्य नारायण ने गर्लफ्रैंड श्वेता के साथ पहली तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया से दूर होने का किया ऐलान, दिसंबर में होगी शादी

News Blast

नए साल में आटो रिक्शा पर सख्ती करेगा आरटीओ

News Blast

टिप्पणी दें