May 4, 2024 : 12:06 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- महामारी को लेकर लापरवाह हैं पुरुष, डॉक्टर से मिलते रहें; दुनिया में अब तक 80.19 लाख संक्रमित

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 36 हजार 145 लोगों की मौत, जबकि 41.41 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 21.62 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 17 हजार 859 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 08:36 PM IST

बीजिंग. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 36 हजार 145 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 80 लाख 19 हजार 170 हो गया है। अब तक 41 लाख 41 हजार 313 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कोरना महामारी का खतरा पुरुषों में अधिक है। उन्होंने कहा कि पुरुष महामारी को लेकर लापरवाह हैं। वे थोड़ा बीमार पड़ने पर डॉक्टर से नहीं मिलते और न उनसे सलाह लेते हैं। इससे कोरोना जैसी कई बीमारी के बढ़ने की संभावना रहती है। ट्रम्प ने कहा कि अगर पुरुष ज्यादा सचेत रहेंगे तो कोरोना की शुरुआत में ही पहचान हो जाएगी और उसका इलाज भी किया जा सकेगा। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 21,62,406 1,17,859      8,70,076
ब्राजील 8,67,882  43,389 4,37,512    
रूस  5,28,964 6,948  2,80,050
भारत 3,33,008 9,520 1,69,689    
ब्रिटेन 2,95,889 41,698 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,91,008 27,136 उपलब्ध नहीं
इटली 2,36,989 34,345 1,76,370    
पेरू 2,29,736 6,688     115,579 
जर्मनी 187,671 8,870 1,72,200
ईरान 1,87,427 8,837 1,48,674

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

स्पेन: एक हफ्ते में संक्रमण से एक भी मौत नहीं
कोरोनावायरस को लेकर स्पेन से अच्छी खबर आई है। यहां पिछले एक हफ्ते में संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है। भारत और स्पेन में कोरोनावायरस की शुरुआत लगभग एक साथ ही हुई थी। स्पेन में 31 जनवरी तो भारत में  30 जनवरी को पहला मामला आया था। स्पेन में संक्रमण से अब तक 27 हजार 136 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा है कि 21 जून से यूरोपियन यूनियन के दूसरे देशों के लिए स्पेन की सीमाएं खोल दी जाएंगी। 

स्पेन के पॉम डि मलोर्का एयरपोर्ट में जर्मन पर्यटक मास्क पहने नजर आए। यहां कोरोना का प्रकोप लगभग थम चुका है। स्पेन 21 जून से यूरोपियन यूनियन के साथ अपने बॉर्डर भी खोलने जा रहा है।

चीन : बीजिंग जाने से बचें
हार्बिन और डालियान समेत चीन के 10 शहरों ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो अगले आदेश तक बीजिंग की यात्रा न करें। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हुआजियांग के बड़े कार मार्केट को भी बंद करने पर विचार किया जा रहा है। यह बीजिंग के करीब है और यहां हर दिन हजारों लोग जाते हैं। इसे हाई रिस्क लेवल पर रखा गया है। बीजिंग में भी लो रिस्क लेवल को बढ़ाकर मीडियम रिस्क लेवल दिया गया है।  

बीजिंग : अब टेस्टिंग पर फोकस
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राजधानी बीजिंग को लेकर सरकार बहुत सतर्क है। यहां 46 हजार लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। माना जा रहा है कि ये वह लोग हैं जो बीते दिनों उन होलसेल मार्केट गए, जहां से संक्रमण फैलने का शक है। इसके लिए 24 टेस्टिंग स्टेशन्स बनाए गए हैं। रविवार शाम तक कुल 10 हजार 881 लोगों के सैंपल लिए जा चुके थे। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को बीजिंग में 36 मामलों की पुष्टि हुआ। तीन दिन में 79 संक्रमित सामने आ चुके हैं।

बीजिंग के योआन कोविड-19 हॉस्पिटल के गेट पर मौजूद लोग। यहां कुल 24 टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 46 हजार से ज्यादा लोगों का टेस्ट किया जाना है। 

ब्राजील : संक्रमण पर काबू नहीं
24 घंटे में ब्राजील में 612 लोगों की मौत हो गई। देश में मरने वालों का आंकड़ा 43 हजार 332 हो गया। ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार रात जारी आंकड़ों में बताया कि कुल 17 हजार 110 नए मामले सामने आए। अब संक्रमितों की संख्या 8 लाख 67 हजार 624 हो गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री नई गाईडलाइंस जारी कर सकती है। इसमें शहरों में भीड़ कम करने के उपाय शामिल हो सकते हैं। 

ब्राजील में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही सियासत भी जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के प्रति सख्त रवैया अपनाया तो लोगों ने उसके इस कदम को चीन जैसी तानाशाही करार दिया। रविवार को ब्रासीलिया शहर में राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थन में प्रदर्शन करते लोग। 

पाकिस्तान: पांच हजार से ज्यादा नए मामले आए
पाकिस्तान में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 5248 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की जान गई। पाकिस्तान के मंत्री असद उमर ने कहा है कि यहां जून के अंत तक तीन लाख और जुलाई के अंत तक 12 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं। पाकिस्तान में कुल संक्रमितों की संख्या अभी एक लाख 44 हजार 676 हो गई है, जबकि कुल 2729 लोगों की जान जा चुकी है। 

पाकिस्तान के कराची शहर के एक बाजार में मौजूद महिलाएं। देश में सोमवार को 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। (फाइल)

इजरायल : नए मामले सामने आए
इजरायल में रविवार को 83 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 19 हजार 55 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती 133 मरीजों में से 33 की हालत गंभीर है। इसी दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 375 हो गई। यहां 3 हजार 380 एक्टिव केस हैं। 

इजराइल के तेल अवीव शहर के एक अस्पताल में मौजूद नर्स फेस शील्ड पहनती हुई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, यहां कुल 133 एक्टिव केस हैं। 33 की हालत गंभीर है। (फाइल)

चिली : एक हजार से ज्यादा वेंटिलेटर पर
चिली में अब तक 1 लाख 74 हजार 293 मामले सामने आ चुके हैं। 3 हजार 323 मरीजों की मौत हुई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, एक दिन में करीब 6 हजार 938 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 222 और मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल 1 हजार 465 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 399 लोगों की हालत गंभीर है।  

Related posts

लॉकडाउन के बाद बढ़ी साइकिल की बिक्री; कई देशों में नई नीति, इटली में साइकिल खरीदने पर 60% खर्च सरकार दे रही

News Blast

नवाज शरीफ बोले- हमें दिक्कत इमरान खान से नहीं, बल्कि उन्हें पीएम बनाने वालों से दिक्कत- सियासत में दखल न दे आर्मी

News Blast

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- सीमा पार से होने वाला आतंक दक्षिण एशियाई देशों के लिए बड़ी चुनौती, इसे हल करने से ही विकास होगा

News Blast

टिप्पणी दें