May 3, 2024 : 9:24 AM
Breaking News
MP UP ,CG क्राइम ताज़ा खबर राज्य

शादी के कुछ दिनों बाद पति ने कर दी पत्नी की हत्या, मेहंदी से हाथों पर लिखा था ‘अंजलि’ का नाम

bride murderशादी के 17 दिन बाद पत्नी की हत्या। (Social media)

मध्य प्रदेश के इंदौर ने दिल को को दुखाने वाली खबर सामने आई है। यहां धारा नाका महू में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दोनों की अभी 17 दिन पहले ही शादी हुई थी। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घरवाले इस घटना से हैरान हैं, वे दहशत में है। आरोपी का नाम विक्रम उर्फ विक्की है। उसने अपनी पत्नी अंजलि की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।विक्की ने अंजलि को करीब 10 बार चाकू से गोदा। उसने अंजलि के गले से लेकर शरीर के कई हिस्से पर लगातार वार किए। वह खुद भी इस घटना में घायल हो गया। लड़की की चीख सुनकर घरवाले कमरे में पहुंचे। उन्होंने देखा तो अंजलि खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। वहीं विक्की भी घायल था। परिजन दोनों के लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टर्स ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। वहीं विक्की का अभी इलाज चल रहा है।असल में विक्की और अंजलि की शादी बीते 21 मई 2023 को धूमधाम से हुई थी। विक्की ने अपने हाथ पर अपनी दुल्हन अंजलि का नाम भी लिखा था। सजधज कर बारात गइ थी। बारातियों का घारातियों ने जोरदार स्वागत किया था। मगंल गीत गाए गए। नाच-गाना हुआ। खान-पीना हुआ। शादी की रस्में पूरी हुईं औऱ विक्की अपनी दुल्हन को विदा कर घऱ ले आय़ा।

ससुराल में दुल्हन का स्वागत किया गया। जश्न का माहौल था। घऱवालों को लगा कि चलो सबकुछ अच्छे से संपन्न हो गया। सबकुछ सही चल रहा था मगर अचानक विक्की ने अपनी पत्नी की अंजलि की हत्या करके सभी को हैरान कर दिया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विक्की का इलाज इंदौर के एक अस्पताल में चल रहा है।रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की अंजलि से शादी नहीं करना चाहता था। वह थमपुर की एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। इस मामले में ग्रामीण एसपी ने का कहना है कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या की है और खुद को भी चाकू से घायल कर लिया है। फिलहाल अस्पताल में आरोपी का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

फ्रांस के विरोधियों को पीएम मोदी ने लिया आड़े हाथ, कहा- कुछ लोग खुलकर आतंक के समर्थन में आए

News Blast

Jodhpur News: चाइनीज मांझे पर पुलिस कमिश्नर ने जारी की निषेधाज्ञा, जानिए कब से कब तक रहेगी

News Blast

शादी के बाद दहेज में मांगे 20 लाख रुपए:पहले 10 लाख रुपए दिए, 10 लाख रुपए और नहीं देने पर बहू को घर से निकाला, थाने में दर्ज कराई FIR

News Blast

टिप्पणी दें