January 21, 2025 : 1:17 PM
Breaking News
MP UP ,CG करीयर क्राइम खबरें ताज़ा खबर ब्लॉग मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

MP Love Jihad: दूसरे शहर ले जाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन के लिए पिलाया गया विशेष पानी

खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र में लव जेहाद का मामला प्रकाश में आया है। एक युवती को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने उसपर धर्म परिवर्तन कर शादी का भी दवाब बनाया। शादी न करने पर युवती को उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम, दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। करीब 21 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, युवती के परिजनों की तरफ से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाए है कि 1 जुलाई 2022 को फिरदौस नाम का शख्स उसे हैंडपंप से बहला फुसला कर ले गया था। फिरदौस गांव का ही रहने वाला है। साथ ही उसने शादी कहा था कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। उस दौरान युवती हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी। फिरदौस यहां उसे जबरन बाइक पर जबरन खंडवा रेलवे स्टेशन ले गया। उसके बाद दोनों एक ट्रेन में बैठ गए।

खंडवा से वह उसे बुरहानपुर ले गया। उसके बाद भोपाल से जबलपुर पहुंचे। आरोप है कि फिरदौस ने वहां रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जबलपुर में जहां रखा, उसे अपने मामा का घर बताया था। यहां उसने कुछ विशेष पानी भी पिलाया गया और उसपर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया। पुलिस ने बताया कि लड़की ने बयान में यह भी बताया है कि फिरदौस ने हैंडपंप पर साथ न चलने पर उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी थी।

Related posts

भास्कर इंटरव्यू: मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं…आदित्य ओम

Admin

तेरहवीं पर भोज कराने वालों को एक साल की सजा होगी, पुलिस को सूचना नहीं दी तो सरपंच और पटवारी पर भी कार्रवाई होगी

News Blast

मौत को दी मात: कोरोना, ब्लैक फंगस और फिर ऑर्गन फेल, सारी बीमारियों को हरा जीती जिंदगी की जंग

News Blast

टिप्पणी दें