May 3, 2024 : 2:56 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना देश में:बीते दिन 40279 केस आए, 40032 मरीज ठीक हुए और 541 की मौत; केरल में 18531 संक्रमित मिले, यह पिछले 51 दिन में सबसे ज्यादा

  • Hindi News
  • National
  • Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली5 घंटे पहले

देश में शनिवार को कोरोना के 40,279 केस आए। इस दौरान 40,032 लोगों ने कोरोना को मात दी और 541 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 300 की कमी रिकॉर्ड की गई।

वहीं, केरल में हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 18531 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा पिछले 51 दिनों में सबसे ज्यादा है। इसस पहले 3 जून को 18,853 संक्रमितों की पहचान हुई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 40,279
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 40,032
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 541
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.13 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.05 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.20 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.02 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स

  • दिल्ली में 26 जुलाई से अनलॉक-8 होने जा रहा है। इसमें छूट का दायरा और बढ़ाया गया है। सोमवार सुबह 5 बजे से सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स 50% उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे। इसके अलावा मेट्रो और बस 100% क्षमता के साथ चलाई जा सकेंगी। DDMA (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) ने शनिवार को ये आदेश जारी किया।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल

यहां शनिवार को 18,531 लोग संक्रमित पाए गए। 15,507 लोग ठीक हुए और 98 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 32.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,970 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.38 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 6,269 लोग संक्रमित पाए गए। 7,332 लोग ठीक हुए और 224 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.58 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.38 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 93,479 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को 66 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 52 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,041 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 587 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. गुजरात
राज्य में शनिवार को 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 42 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 342 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

5. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 38 लोग संक्रमित पाए गए। 99 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,749 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 932 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां शनिवार को 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 26 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,952 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 328 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां शनिवार को 6 नए मामले सामने आए और 29 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 149 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

सूरज से भी ज्यादा ऊर्जा पैदा करने वाला सबसे बड़ा परमाणु फ्यूजन प्रोजेक्ट फ्रांस में बन रहा, इसका कूलिंग सिस्टम भारत ने बनाया

News Blast

मनोज तिवारी ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

News Blast

ब्राजील में 11 लाख से ज्यादा केस, सऊदी अरब में इस साल हज जायरीनों की संख्या सीमित होगी; दुनिया में अब 91.09 लाख संक्रमित

News Blast

टिप्पणी दें