April 26, 2024 : 9:05 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में In-Fa तूफान:रविवार को यहां पहुंचेगा इन-फा; उससे पहले लेवल-1 इमरजेंसी रिस्पॉन्स लागू, रेलवे बंद और पोर्ट खाली

बीजिंग11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चीन में इस साल पांच तूफान आ चुके हैं। इन-फा छठा तूफान है। फोटो शंघाई के यंगशन पोर्ट का है। - Dainik Bhaskar

चीन में इस साल पांच तूफान आ चुके हैं। इन-फा छठा तूफान है। फोटो शंघाई के यंगशन पोर्ट का है।

चीन के उत्तरी प्रांत झेजियांग में रविवार को इन-फा (In-Fa) तूफान आने वाला है। इसके चलते यहां भारी बारिश की आंशका जताई गई है। तूफान के आने से पहले चीन ने सर्तकता दिखाते हुए झेजियांग में लेवल-1 इमरजेंसी रिस्पॉन्स लागू कर दिया है। यहां के रेल मार्ग बंद और पोर्ट खाली करा दिए गए हैं।

चीन में इस साल पांच तूफान आ चुके हैं। शनिवार सुबह 11 बजे छठे तूफान इन-फा की लोकेशन झेजियांग से 395 किमी दक्षिणपूर्व की मिली। तूफान में हवा की गति 144 किमी प्रति घंटा मापी गई। झेजियांग के मौसम विभाग के मुताबिक आशंका है कि यह तूफान 15 किमी प्रति घंटा की गति से आगे बढ़ेगा और रविवार दोपहर या रात तक झेजियांग के पूर्वी या उत्तरपूर्वी तटीय इलाकों में आकर रुकेगा।

बाढ़ रोकने की तैयारी जारी
झेजियांग के इमरजेंसी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने इस पूरे इलाके में बाढ़ रोकने के प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। अगर बाढ़ के हालात बनते हैं तो स्कूल, बाजार, उद्योग और ट्रैफिक को तुरंत बंद करा दिया जाएगा।

झेजियांग के पड़ोसी शहर शंघाई के यंगशन पोर्ट में हवा की गति 89 से 102 किमी प्रति घंटा पहुंचने के बाद सैंकड़ों नावों और जहाजों को हटा लिया गया है। यांग्जी नदी के आसपास के क्षेत्र जहां तूफान का असर पड़ सकता है, वहां शनिवार से अगले गुरुवार तक रेल मार्ग बंद कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

चीन के साथ तनाव के बीच सेना प्रमुख नरवणे ने लद्दाख का दौरा किया, 3 हफ्ते से क्षेत्र में टकराव की स्थिति है

News Blast

इमरान ने नवाज शरीफ के नाती को बनाया निशाना:इमरान ने नवाज पर तंज कसा, तो साेशल मीडिया पर उनकी पत्नी से भिड़ीं मरियम

News Blast

आज पुलिस रिफॉर्म से जुड़े नए कानून को मंजूरी देंगे ट्रम्प; दो अश्वेतों की पुलिस के हाथों हत्या के बाद पुलिस में सुधार का वादा किया था

News Blast

टिप्पणी दें