April 26, 2024 : 10:34 PM
Breaking News
खेल

24 जुलाई को भारत का शेड्यूल:तीरंदाजी मिक्स्ड इवेंट, शूटिंग और वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतने के दावेदार; पुरुष और महिला हॉकी टीमें शुरू करेंगी अभियान

  • Hindi News
  • Sports
  • Tokyo olympics
  • Tokyo Olympic Indian Players Schedule Deepika Kumari Will Be In Action In Ranking Round Of Women Archers On The First Day

टोक्यो6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टोक्यो ओलिंपिक में शनिवार से अलग-अलग खेलों में मेडल राउंड की शुरुआत हो रही है। इस दिन 11 इवेंट में मेडल का फैसला होगा। इनमें से 4 इवेंट में भारतीय खिलाड़ी भी मेडल के दावेदार हैं।

इन इवेंट में भारत को मेडल की उम्मीद

तीरंदाजी-मिक्स्ड इवेंट
तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट के तमाम नॉकआउट मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। भारत की दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी को नौवीं रैंक मिली है। यह रैंक शुक्रवार को हुए रैंकिंग राउंड के प्रदर्शन के आधार पर मिली है। प्री क्वार्टर फाइनल में दीपिका-प्रवीण का सामना चीनी ताइपे के एन चाइना लिन और चुन चिन तांग की जोड़ी से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे शुरू होगा। मेडल अपने नाम करने के लिए भारतीय जोड़ी को शनिवार को तीन मुकाबले जीतने होंगे। साउथ कोरिया इस खेल में पावर हाउस है।

वेटलिफ्टिंग-वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली मीराबाई चानू दिखा सकती हैं कमाल
शनिवार को वेटलिफ्टिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली मीराबाई चानू से भी मेडल की उम्मीद होगी। चानू महिलाओं की 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में उतरेंगी। चानू ने इसी साल अप्रैल में ताशकंद में इस वेट कैटेगरी के क्लीन एंड जर्क इवेंट में 119 किलोग्राम वेट उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। चानू के इवेंट का ग्रुप बी राउंड सुबह 6ः20 बजे से और ग्रुप ए राउंड (मेडल राउंड) सुबह 10ः20 बजे से शुरू होगा।

शूटिंग के दो इवेंट में भारतीय साधेंगे निशाना
शूटिंग में शनिवार को 10 मीटर एयर राइफल विमेंस और 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस इवेंट होंगे। दोनों में भारतीय खिलाड़ी मेडल के दावेदार हैं। विमेंस इवेंट में इलानेनिस वलाविरन और अपूर्वी चंदेला और मेंस इवेंट में सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा भारत की ओर से निशाना साधेंगे। इनमें सौरभ चौधरी से मेडल की सबसे ज्यादा उम्मीद है।

पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से

  • ओलिंपिक में 8 गोल्ड मेडल जीत चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं, महिला टीम का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा।
  • जूडो में महिलाओं की 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी के राउंड ऑफ 32 में भारत की सुशीला देवी लिकमाबाम सुबह 7ः30 बजे उतरेंगी।
  • बैडमिंटन में मेंस डबल्स ग्रुप स्टेज में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी का सामना चीनी ताइपे के ली यांग/वांग ची-लिन की जोड़ी से होगा। यह मैच सुबह 8:50 बजे से खेला जाएगा।
  • बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत के साई प्रणीत का सामना इजराइल के जिल्बरमैन मिशा से सुबह 9:30 बजे से होगा।
खबरें और भी हैं…

Related posts

टी-20 वर्ल्ड कप की तारीखें घोषित:ICC ने कहा- 17 अक्टूबर को शुरू होगा टूर्नामेंट; 14 नवंबर को फाइनल, ओमान में भी होंगे मैच

News Blast

चेतेश्वर पुजारा बोले- मैंने लॉकडाउन से सीखा कि भागदौड़ भरी जिंदगी से परिवार के लिए वक्त निकालना जरूरी

News Blast

न्यूजीलैंड में 3 जून से प्रो टेनिस टूर्नामेंट, महामारी के बाद यह पहला इवेंट; केन्या में सड़क पर ताइक्वांडो वर्ल्ड कप की तैयारी

News Blast

टिप्पणी दें