- Hindi News
- International
- Brazil Ahead In The Trend Of Rejuvenation; 10 Million Plastic Surgeries Every Year In The World, 3.5% Of These Indians
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सबसे ज्यादा सर्जरी ब्राजील के लोग करवा रहे हैं।
दुनिया में प्लास्टिक सर्जरी का ट्रेंड बढ़ रहा है। द इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी के मुताबिक, हर साल 1.13 करोड़ लोगों की सर्जरी हो रही हैं। कोरोना से पहले यानी 2019 में 2018 के मुकाबले 7.1% ज्यादा सर्जरी हुई। वहीं, गैर सर्जरी वाली थैरेपी 1.36 करोड़ रहीं। सबसे ज्यादा सर्जरी ब्राजील के लोग करवा रहे हैं। दुनिया की 3.5% सर्जरी भारतीय करा रहे हैं। वह 5वें पर है।
सर्जरी का बाजार 4.18 लाख करोड़ का
दुनिया में प्लास्टिक सर्जरी का बाजार 7% की दर से बढ़ रहा है। कोरोना पाबंदियों के चलते 2020 में इसकी ग्रोथ माइनस 1.9% रही। तीन साल बाद यानी 2024 में यह कारोबार 7% की वृद्धि दर पर लौट आएगा।
- 4 लाख करोड़ रु. का है वैश्विक स्तर पर अभी कॉस्मेटिक सर्जरी का बाजार
- 5 लाख करोड़ रु. के पार हो जाएगा यह अगले तीन साल में बढ़कर
खबरें और भी हैं…