May 4, 2024 : 12:13 PM
Breaking News
मनोरंजन

विवादों में राज कुंद्रा:लंदन में बस कंडक्टर का काम करते थे पिता, बड़े होकर राज कुंद्रा ने पहले बेचीं पश्मीना शॉल, फिर हीरा कारोबारी बन बनाई 2800 करोड़ की दौलत!

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है।

वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब राज कुंद्रा विवादों में घिरे हैं। इससे पहले वह आईपीएल सट्टेबाजी में दोषी पाए गए हैं जिससे उनकी काफी किरकिरी हुई थी। राजस्थान रॉयल्स के को-ओनर राज कुंद्रा ने कुछ साल पहले यह स्वीकार किया था कि उन्होंने आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी की थी।

राज बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम हैं हालांकि, भारत में लोग उन्हें बिजनेसमैन से ज्यादा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति के रूप में जानते हैं।

खुद राज कुंद्रा ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था, ‘आज मैं जिस ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा हूं, बचपन में मेरी लाइफ इससे बिल्कुल उलट थी। आज मेरे पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारों का काफिला है, जो पहले किसी सपने की तरह था।’

18 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस

मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे राज को उनके माता-पिता ने मुश्किलों से पाला। राज का जन्म लंदन में हुआ था। उनके पिता बाल कृष्ण कुंद्रा पंजाब के लुधियाना से थे और लंदन में बस गए थे। वहां वे बस कंडक्टर बन गए। राज की मां उषा रानी कुंद्रा शॉप असिस्टेंट का काम करती थीं। बाद में राज के पिता ने एक रेस्त्रां खोला। जब राज 18 साल के हुए तो पिता ने कहा, ‘या तो हमारा रेस्टोरेंट चलाओ या फिर खुद का काम शुरू करो।’ राज ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपनी यात्रा शुरू कर दी।

राज ने 2009 में शिल्पा से शादी की थी।

राज ने 2009 में शिल्पा से शादी की थी।

शॉल बेचकर शुरू किया बिजनेस

जेब में कुछ पैसे लेकर राज सबसे पहले दुबई गए। हीरा कारोबारियों से मिले, लेकिन बात नहीं बनी। राज वहां से नेपाल गए। कुछ पश्मीना शॉलें खरीदीं और उन्हें ब्रिटेन के कुछ ब्रान्डेड स्टोर के जरिए बेचना शुरू किया। जितनी जल्दी ये कारोबार बढ़ा, उतनी ही जल्दी इसमें प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई। इसके बाद हीरे का कारोबार करने राज दोबारा दुबई गए।

तब से आज तक उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो अलग-अलग क्षेत्र की करीब 10 कंपनियों पर मालिकाना हक या हिस्सेदारी रखते हैं। राज कुंद्रा को साल 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में 198वां स्थान दिया था। राज ने मुंबई में 2020 में एक रेस्त्रां भी ओपन किया है। इससे पहले उनका एक और रेस्त्रां है जो कि मुंबई में काफी फेमस है। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, उनके पास 2800 करोड़ की संपत्ति है।

पूर्व पत्नी कविता और दूसरी पत्नी शिल्पा के साथ राज कुंद्रा।

पूर्व पत्नी कविता और दूसरी पत्नी शिल्पा के साथ राज कुंद्रा।

दूसरी पत्नी हैं शिल्पा

राज की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी कविता कुंद्रा से हुई। कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद राज ने 22 नवंबर 2009 को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं-बेटा वियान और बेटी समीषा।

खबरें और भी हैं…

Related posts

ट्विटर यूजर ने उड़ाया वाजिद खान की मौत का मजाक, जावेद अख्तर बोले- अफसोस…कोई इतना भी गिर सकता है

News Blast

सेलेब्स की अधूरी ख्वाहिशें:कई सालों से एक लड़की गोद लेना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान से भी इस मामले में कर चुकी हैं चर्चा

News Blast

माधुरी दीक्षित का पहला गाना कैंडिल रिलीज, कैंडिल ऑफ होप मूवमेंट का सपोर्ट कर रहीं एक्ट्रेस

News Blast

टिप्पणी दें