- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Hindu Calendar 5 To 11 July 2021 Panchang: July 1st Week Holiday Festivals Vrat Upavas Teej Tyohar Parva Astrological Events Important Days
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- इस सप्ताह होगा बुध ग्रह का राशि परिवर्तन, खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए रहेंगे 3 शुभ मुहूर्त
इस सप्ताह की शुरुआत एकादशी तिथि से हो रही है। इसके एक दिन बाद प्रदोष व्रत रहेगा। फिर बुधवार को शिव चतुर्दशी यानी मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा और व्रत रखा जाएगा। फिर शुक्रवार आषाढ़ अमावस्या पर्व मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि शुक्रवार को पूरे दिन और फिर शनिवार को सुबह तकरीबन 6:47 तक रहेगी। इस कारण व्रत-पूजा और पितरों के लिए श्राद्ध 9 जुलाई को किए जाएंगे। लेकिन स्नान-दान के लिए 10 जुलाई को शनिवारी अमावस्या श्रेष्ठ रहेगी। इस दिन तिथि-नक्षत्र से शनैश्चरी अमावस्या का शुभ संयोग रहेगा। वहीं, सप्ताह के आखिरी दिन यानी रविवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से रविपुष्य योग बन रहा है। ये दिन खरीदारी और विशेष पूजा-पाठ करने के लिए बहुत शुभ माना गया है।
ज्योतिषीय नजरिये से भी ये हफ्ता खास रहेगा। 7 जुलाई, बुधवार को ही बुध ग्रह अपनी ही राशि में प्रवेश कर रहा है। जिससे सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य शुभ योग बनेगा। साथ ही इस हफ्ते खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए 3 शुभ मुहूर्त रहेंगे।
5 से 11 जुलाई तक का पंचांग
तारीख और वार – तिथियां – व्रत-त्योहार
5 जुलाई, सोमवार – आषाढ़ कृष्णपक्ष, एकादशी, योगिनी एकादशी
6 जुलाई, मंगलवार – आषाढ़ कृष्णपक्ष, द्वादशी
7 जुलाई, बुधवार – आषाढ़ कृष्णपक्ष, त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
8 जुलाई, गुरुवार – आषाढ़ कृष्णपक्ष, चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि
9 जुलाई, शुक्रवार – आषाढ़ अमावस्या, हलहारिणी अमावस्या
10 जुलाई, शनिवार – आषाढ़ कृष्णपक्ष, स्नान-दान अमावस्या
11 जुलाई, रविवार – आषाढ़ शुक्लपक्ष, प्रतिपदा, गुप्त नवरात्र
ज्योतिषिय नजरिये से ये सप्ताह
6 जुलाई, मंगलवार – सर्वार्थसिद्धि और त्रिपुष्कर योग
7 जुलाई, बुधवार – सर्वार्थसिद्धि योग
11 जुलाई, रविवार – सर्वार्थसिद्धि और रविपुष्य योग
खबरें और भी हैं…