April 29, 2024 : 5:03 AM
Breaking News
राज्य

Coronavirus Live: राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को भेजीं 31.15 करोड़ डोज, 1.15 करोड़ खुराकें अब भी उपलब्ध

[ad_1]

12:17 PM, 27-Jun-2021

दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे जिम और योगा इंस्टीट्यूट
दिल्ली में कोरोना की पाबंदियों में छूट के चलते कल यानी सोमवार से जिम और योगा इंस्टीट्यूट 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। एक जिम मालिक ने बताया कि हमारे हमारे पूरे स्टाफ को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है और हमने मशीन भी छह फीट की दूरी पर रखी हैं।

Delhi: Gyms, yoga institutes to reopen with 50% capacity from Monday as part of next round of relaxations of #COVID19 restrictions

“We’ll conduct slot based system for exercise. Machines are placed according to 6-feet rule. Our whole staff is vaccinated,” Aman Gupta, Gym Owner pic.twitter.com/qE7Dk00u6L

— ANI (@ANI) June 27, 2021

11:36 AM, 27-Jun-2021

मन की बात में बोले पीएम मोदी, लाखों लोगों को मुफ्त में लग रही वैक्सीन
मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक साल पहले सबके समाने सवाल था कि वैक्सीन कब आएगी? आज हम एक दिन में लाखों लोगों को मेड इन इंडिया वैक्सीन मुफ्त में लगा रहे हैं। यही तो नए भारत की नई ताकत है।

एक साल पहले सबके समाने सवाल था कि वैक्सीन कब आएगी? आज हम एक दिन में लाखों लोगों को मेड इन इंडिया वैक्सीन मुफ्त में लगा रहे हैं। यही तो नए भारत की नई ताकत है:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #MannKiBaat https://t.co/CgJTYIvee0 pic.twitter.com/pzSpscJEAd

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2021

11:21 AM, 27-Jun-2021

राज्यों वे केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 1.15 करोड़ खुराकें उपलब्ध
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 31.51 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.15 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।

More than 31.51 crores (31,51,43,490) vaccine doses have been provided by the Government of India to States/UTs so far, through the Government of India (free of cost channel) and through direct state procurement category: Union Ministry of Health and Family Welfare

— ANI (@ANI) June 27, 2021

11:09 AM, 27-Jun-2021

कोरोना वायरस: थाईलैंड में बैंकॉक और नौ अन्य प्रांतों में प्रतिबंध लागू

थाईलैंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बैंकॉक और नौ अन्य प्रांतों में रविवार को प्रतिबंध लागू किए गए। बैंकॉक में रेस्त्रां में बैठकर भोजन करने और 20 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा, बैंकॉक और नौ अन्य प्रांतों में निर्माण स्थल बंद कर दिए गए हैं और श्रमिकों के क्वार्टर (आवास स्थल) सील कर दिए गए हैं। ये प्रतिबंध 30 दिन लागू रहेंगे।

10:51 AM, 27-Jun-2021

द.अफ्रीकी प्रांत में कोविड-19 के मामले बढ़ने के पीछे डेल्टा स्वरूप हो सकता है जिम्मेदार

कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप दक्षिण अफ्रीका के आर्थिक हब गाउतेंग प्रांत में संक्रमण के रोज बढ़ रहे मामलों के लिए जिम्मेदार हो सकता है। वायरस का डेल्टा स्वरूप भारत सहित कम से कम 85 देशों में पाया गया है। विट्स विश्वविद्यालय में टीके एवं संक्रामक रोग विश्लेषणात्मक अनुसंधान ईकाई के निदेशक शबीर माधी ने समाचार चैनल ‘ईएनसीए’ से कहा कि राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) अगले हफ्ते आधिकारिक आंकड़ें जारी करेगा लेकिन ऐसी आशंका है कि डेल्टा स्वरूप के कारण संक्रमण बढ़ा है जो बीटा स्वरूप के मुकाबले 60 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। 

10:25 AM, 27-Jun-2021

कोच्चि में वीकेंड लॉकडाउन जारी
कोच्चि में वीकेंड लॉकडाउन लागू है, इस दौरान जरूरी सेवाओं पर छूट है।

केरल: कोच्चि में वीकेंड लॉकडाउन लागू है, इस दौरान जरूरी सेवाओं पर छूट है। pic.twitter.com/0UvvU3XwyT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2021

10:14 AM, 27-Jun-2021

राष्ट्रीय रिकवरी रेट 96.75 फीसदी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.94 फीसदी हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.75 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.82 फीसदी  है।

कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.94% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.75% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.82% है: स्वास्थ्य मंत्रालय #COVID19

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2021

10:01 AM, 27-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 64,25,893 वैक्सीन लगाई गईं
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 64,25,893 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,17,60,077 हुआ।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 64,25,893 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,17,60,077 हुआ। #CovidVaccine https://t.co/czGFjrqE6U

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2021

09:45 AM, 27-Jun-2021

बीते 24 घंटे में सामने आए 50040 नए केस
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कोरोना के दैनिक मामले में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 50040 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 1258 मरीजों की मौत हो गई। मौजूदा समय में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5,86,403 हो गई है।

COVID19 | India reports 50,040 new cases in last 24 hours; active cases decline to 5,86,403. The country’s rate recovery rate rises to 96.75% pic.twitter.com/C7EgtRRZz8

— ANI (@ANI) June 27, 2021

09:35 AM, 27-Jun-2021

यूपी: मुरादाबाद में दुकानें बंद
उत्तर प्रदेश राज्य में लागू वीकेंड लॉकडाउन के दौरान मुरादाबाद में दुकानें बंद हैं।

उत्तर प्रदेश: राज्य में लागू वीकेंड लॉकडाउन के दौरान मुरादाबाद में दुकानें बंद हैं। pic.twitter.com/XodrlsDjmt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2021

09:18 AM, 27-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 17,77,309 सैंपल टेस्ट किए गए- आईसीएमआर
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की माने तो भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,77,309 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,42,65,101 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,77,309 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,42,65,101 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2021

09:04 AM, 27-Jun-2021

केरल में वीकएंड लॉकडाउन जारी
केरल के तिरुवनंतपुरम में वीकेंड लॉकडाउन दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच करते दिखे। वीकेंड लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं की अनुमति है।

 

केरल: तिरुवनंतपुरम में वीकेंड लॉकडाउन दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच करते दिखे। वीकेंड लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं की अनुमति है। pic.twitter.com/sk7teKlYXF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2021

08:43 AM, 27-Jun-2021

राजकोट में वैक्सीनेशन केंद्र बंद
गुजरात के राजकोट में कोविशील्ड की उपलब्धता ना होने की वजह से वैक्सीनेशन केंद्र बंद कर दिए गए। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि आज मुझे कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी थी लेकिन यहां वैक्सीन ही नहीं है।

 

Gujarat: Vaccination centres administering Covishield remained closed due to the non-availability of the doses in Rajkot yesterday

“My second dose was scheduled today but there is no vaccine at this centre,” a local said pic.twitter.com/sTahDZOmKq

— ANI (@ANI) June 26, 2021

08:23 AM, 27-Jun-2021

देश में अगस्त-दिसंबर तक वैक्सीन की 135 करोड़ खुराकें होंगी उपलब्ध
भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है, जिसमें जानकारी दी है कि देश में अगस्त 2021 से लेकर दिसंबर 2021 तक कोरोना वैक्सीन की 135 करोड़ खुराकें उपलब्ध हो जाएंगी। इसमें कोविशील्ड की 50 करोड़, कोवाक्सिन की 40 करोड़, बायो ई सब यूनिट वैक्सीन की 30 करोड़, जायडल कैडिला डीएनए वैक्सीन पांच करोड़ और स्पूतनिक वी की 10 करोड़ वैक्सीन शामिल हैं। 

 

As per affidavit submitted by the Govt of India in Supreme Court, the projected availability of COVID19 vaccines from August’21 to Dec’21: Covishield-50 crore, Covaxin-40 crore, Bio E sub unit vaccine-30 crore, Zydus Cadila DNA vaccine-5 crore, Sputnik V-10 crore; total 135 crore pic.twitter.com/mpDVizjefM

— ANI (@ANI) June 27, 2021

08:13 AM, 27-Jun-2021

मिजोरम: 24 घंटे में सामने आए 233 नए केस
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 233 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 19,324 है जिसमें 4,370 सक्रिय मामले, 14,863 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 91 मौतें शामिल हैं।

 

मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 233 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 19,324 है जिसमें 4,370 सक्रिय मामले, 14,863 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 91 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/6Wz7CG5VXX

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2021



[ad_2]

Related posts

महाराष्ट्र : सरकार ने स्टैन स्वामी का मेडिकल रिकॉर्ड बॉम्बे हाईकोर्ट को सौंपा

Admin

संसद का मानसून सत्र: कोरोना और महंगाई पर होगी तीखी बहस, पलटवार के मूड में मोदी सरकार 

News Blast

Itarsi News: पहली बार ऐसा शिकार, बाघ का सिर काटकर ले गए शिकारी, एसटीआर में गश्त पर सवाल

News Blast

टिप्पणी दें