April 27, 2024 : 10:45 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

इजराइली वैज्ञानिकों ने उम्र बढ़ाने का तरीका खोजा: खास तरह के प्रोटीन से इंसान का जीवन 120 साल तक बढ़ाया जा सकेगा, प्रयोग में चूहे की लाइफ 23% बढ़ी

[ad_1]

तेल अवीव8 मिनट पहले

कॉपी लिंकइजराइल की बार-इलान यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया दावाकहा, चूहे पर हुआ प्रयोग सफल रहा, अब इंसान और बंदर पर करेंगे रिसर्च

लम्बी उम्र की चाहत रखते हैं तो इजराइली वैज्ञानिकों की नई रिसर्च आपको खुश करने वाली है। यहां के वैज्ञानिकों ने ऐसा तरीका खोजा है जिससे इंसान की उम्र को 120 साल तक बढ़ाया जा सकता है। रिसर्च करने वाली बार-इलान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, इंसान के शरीर में SIRT-1 नाम के प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाकर उम्र लंम्बी की जा सकती है।

चूहों पर हुआ प्रयोग सफल रहावैज्ञानिकों ने एक प्रयोग चूहों पर किया, जो सफल रहा। रिसर्च के दौरान चूहे का जीवनकाल 23 फीसदी तक बढ़ गया। वैज्ञानिकों का कहना है, आने वाले समय में यह प्रयोग इंसान और बंदरों पर किया जाएगा। उम्मीद है इंसान का जीवनकाल बढ़कर 120 साल हो जाएगा।

क्यों खास है SIRT-1 प्रोटीनशोधकर्ता हैम कोहेन का कहना है, यह प्रोटीन कैंसर से बचाने का काम भी करता है। रिसर्च के दौरान जब हमनें चूहे में इसकी मात्रा बढ़ाई तो उसकी उम्र बढ़ गई। यह प्रयोग नर और मादा दोनों चूहों पर किया गया, लेकिन नर चूहों की उम्र में अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली। नर चूहों का जीवनकाल 30 फीसदी और मादा का जीवनकाल 15 फीसदी तक बढ़ा।

प्रोटीन चूहों में एनर्जी को बढ़ाता हैकोहेन के मुताबिक, आमतौर पर बूढ़े होते चूहों में उम्र के साथ एनर्जी कम हो जाती है, लेकिन इनके शरीर में इस प्रोटीन को बढ़ाने पर ऊर्जा में बढ़ोतरी हुई। चूहे में जो बदलाव दिखे हैं उसे इंसानों में भी लागू किया जा सकता है। उम्मीद है यह असरदार साबित होगा।

प्रोटीन बढ़ाने वाली दवा की खोज जारीशोधकर्ता हैम कोहेन ऐसी दवाओं की खोज करने में लगे हैं जो आसान और सुरक्षित तरीके से इंसान के शरीर में SIRT-1 प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा सके। वैज्ञानिक ऐसे अणु विकसित कर रहे हैं जो इस प्रोटीन को बढ़ाने में मदद कर सकें।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

अशुभ योग बनने से तुला सहित 6 राशि वालों को संभलकर रहना होगा

News Blast

शिव और अमृत योग बनने से कई लोगों के लिए फायदे वाला दिन रहेगा बुधवार

News Blast

अर्जुन बड़े भाई का करते थे सम्मान, लेकिन युद्ध के समय उन्होंने युधिष्ठिर को मारने के लिए उठा ली थी तलवार

News Blast

टिप्पणी दें