May 3, 2024 : 9:49 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर बाजार LIVE: 287 पॉइंट गिरकर 50,417 पर आया सेंसेक्स, बैंकिंग और मेटल शेयरों में ज्यादा बिकवाली

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: March 5 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई16 मिनट पहले

कॉपी लिंक

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट है। BSE सेंसेक्स 287 अंक नीचे 50,558.68 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2% की गिरावट है, जबकि ONGC का शेयर 4% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

एक्सचेंज पर 2,104 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,180 शेयरों में बढ़त और 836 में गिरावट है। इसमें 120 शेयरों में अपर सर्किट लगा। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट 209 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 209.72 लाख करोड़ रुपए रहा था।

निवेशक सबसे ज्यादा बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली है। निफ्टी बैंक और मेटल इंडेक्स में 1.50% की गिरावट है। निफ्टी इंडेक्स भी 94 अंकों गिरावट के साथ 14,986.60 पर आ गया है।

US बॉन्ड यील्ड बढ़ने से दुनियाभर के बाजारों में बिकवालीजापान की करेंसी येन 8 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने के चलते निक्केई इंडेक्स 1.52% नीचे 28,489 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। कल भी इंडेक्स में 2% की गिरावट रही थी। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 341 अंकों की गिरावट के साथ 28,895 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और ऑस्ट्रेलिया ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स में भी 1-1% की गिरावट है।

अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावटअमेरिका में फेड रिजर्व ने बॉन्ड यील्ड में 6 बेसिस पॉइंट बढ़ा दिए, जिससे शेयर बाजार में भारी बिकवाली रही। नैस्डैक इंडेक्स 2.11% नीचे 12,723 अंकों पर बंद हुआ था। इंडेक्स रिकॉर्ड हाई से 10% फिसल चुका है। डाओ जोंस और S&P 500 इंडेक्स भी 1-1% से ज्यादा गिरकर बंद हुए।

बाजार में 4 मार्च को बिकवाली रहीघरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 598.57 अंक नीचे 50,846.08 पर और निफ्टी 164.85 अंक नीचे 15,080.75 पर बंद हुए थे। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 223.11 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 788.19 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

शेयर मार्केट अपडेट LIVE…

09:28 AM BSE बैंक इंडेक्स 496 अंक गिरकर 39,741 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल सभी बैंकों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 2.33% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

09:24 AM BSE सेंसेक्स 398 अंकों की गिरावट के साथ 50,447 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 21 शेयरों में बिकवाली है, जबकि 9 में बढ़त। इंडसइंड बैंक और SBI के शेयरों में सबसे ज्यादा 2-2% की गिरावट है। दूसरी ओर ONGC का शेयर 3.90% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स -BSE

सोर्स -BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 328 अंकों की गिरावट के साथ 50,517.36 पर और निफ्टी 102.8 अंक नीचे 14,977.95 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

एचएसबीसी बैंक का शेयर 25 साल के निचले स्तर पर, इस साल कंपनी का शेयर करीब 50% तक नीचे गिरा

News Blast

30 सितंबर से क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए लागू होंगे नए नियम; RBI ने किया बदलाव, जानिए अब कैसे होगा ट्रांजेक्शन?

News Blast

निवेश सलाह और वितरण सेवाओं में से एक ही काम कर सकेंगे इन्वेस्टमेंट एडवाइजर, सेबी ने नियमों में किया बदलाव

News Blast

टिप्पणी दें