May 3, 2024 : 7:48 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

77 साल की अमेरिकी कवियित्री लुइस ग्लूक को इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिलेगा

  • Hindi News
  • International
  • Nobel Prize Literature Winners 2020 | Announcement Of The 2020 Nobel Prize In Literature, Know Who Won Nobel Prize In Literature? Complete List

स्टॉकहोमएक दिन पहले

स्वीडिश नोबेल कमेटी ने गुरुवार को अमेरिकी कवियित्री लुइज ग्लूक (77) को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया है। बीते 3 दिन में चिकित्सा, भौतिकी और रसायन के पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है। सभी पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।

1968 में लुइस की पहली किताब फर्स्टबोर्न प्रकाशित हुई थी। इसके बाद से वे अमेरिका की जानी-मानी समकालीन साहित्यकार बन गईं। लुइस की कविताओं के 12 संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनके कई निबंध भी लिखे हैं। लुइस कविताओं में साफगोई के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बचपन, पारिवारिक जिंदगी, माता-पिता के बच्चों के साथ रिश्ते जैसे कई विषयों पर संजीदा कविताएं लिखी हैं। 1992 में आए ‘द वर्ल्ड आइरिस’ को लुइस के बेहतरीन कविता संग्रह में शुमार किया जाता है। इसमें ‘स्नोड्रॉप’ कविता में ठंड के बाद पटरी पर लौटी जिंदगी को दिखाया गया है।

1943 में न्यूयॉर्क में पैदा हुईं ग्लूक कैंब्रिज (मैसाच्युसेट्स) में रहती हैं। कविताएं लिखने के अलावा वे येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं।

Related posts

कोरोना दुनिया में: US में फाइजर वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी, ट्रम्प बोले- 24 घंटे के अंदर पहला टीका लगेगा

Admin

24 घंटे में हरियाणा-झारखंड और गुजरात में ड्यूटी पर कुचले गए तीन दिलेर पुलिस अफसर

News Blast

जापान के पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिडे सुगा प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए, मोदी ने बधाई दी

News Blast

टिप्पणी दें