May 4, 2024 : 3:22 AM
Breaking News
खेल

बेन स्टोक्स बोले- कार्तिक त्यागी का रनअप ब्रेट ली और बॉलिंग इशांत शर्मा जैसी; प्रवीण कुमार ने त्यागी को पका हुआ गेंदबाज कहा था

  • Hindi News
  • Sports
  • IPL 2020 Ben Stokes Said Kartik Tyagi | IPL 2020 Ben Stokes Said Kartik Tyagi Of Rajasthan Royals Is Like Brett Lee And Ishant Sharma.

दुबई34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान क्विंटन डिकॉक का विकेट लेने के बाद कार्तिक त्यागी।

  • उत्तर प्रदेश के रहने वाले कार्तिक त्यागी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में रफ्तार और स्विंग से ध्यान खींचा था
  • राजस्थान रॉयल्स ने इस पेसर को 1.3 करोड़ में खरीदा था, मंगलवार को उन्होंने पहला मैच खेला

आईपीएल सीजन 13 में भारत के एक और तेज गेंदबाज ने सबको प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले और राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेल रहे कार्तिक त्यागी में मंगलवार रात मुंबई के खिलाफ पहला मैच खेला। उनकी गेंदबाजी ने वर्ल्ड नंबर 1 ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को बहुत प्रभावित किया। स्टोक्स ने कहा- त्यागी का रनअप ब्रेट ली और बॉलिंग इशांत शर्मा जैसी है। कुछ महीने पहले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने त्यागी को एकदम पका हुआ तेज गेंदबाज बताया था।

डिकॉक को समझ नहीं आई त्यागी की गेंद
मुंबई के खिलाफ पहले मैच में त्यागी ने 4 ओवर में 36 रन देकर क्विंटन डिकॉक का विकेट लिया। डिकॉक और रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए आए थे। त्यागी की तेज रफ्तार आउट स्विंगर डिकॉक के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर जोस बटलर के ग्लव्स में समा गई थी। आउट होने के बाद डिकॉक भी हैरान नजर आए। हालांकि, इसके बाद त्यागी को कोई विकेट नहीं मिल सका। लेकिन, बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर रफ्तार और उछाल से मुंबई के बल्लेबाज परेशान नजर आए।

सीधा रनअप और एक्शन
अंडर 19 वर्ल्ड कप के दौरान भी न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड और डैनी मॉरिसन ने त्यागी की तारीफ की थी। मॉरिसन ने कहा था- सिर्फ 18 साल की उम्र में उनकी रफ्तार और स्विंग देखिए। अगर वे फिटनेस पर फोकस करते रहे तो आने वाले दिनों में टीम इंडिया के पास एक बेहद खतरनाक पेसर होगा। बॉन्ड ने कहा था- उसका रनअप और एक्शन बिल्कुल सीधा है। मजबूत कंधे हैं। इसलिए वो विकेट पर कहीं से भी गेंद को उछाल सकता है।

प्रवीण कुमार ने भी तारीफ की थी
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार भी यूपी से ही आते हैं। उन्होंने कार्तिक की गेंदबाजी को देखकर सुरेश रैना से बातचीत की थी। इसके बाद कार्तिक आगे बढ़ते चले गए। प्रवीण ने कहा था- ये लड़का एकदम पका हुआ गेंदबाज है। उसकी रफ्तार बढ़ती जाएगी। अब बेन स्टोक्स ने भी कार्तिक के रनअप और गेंदबाजी को सराहा है।

Related posts

एक पिता जो बच्चे को सीने से चिपकाए चलाता है रिक्शा

News Blast

वुमन्स टीम इंडिया vs इंग्लैंड वनडे सीरीज:17 साल की शैफाली वनडे में डेब्यू के लिए तैयार, टी-20 में नंबर-1 ओपनर पहले ही टेस्ट में 2 फिफ्टी लगा चुकीं

News Blast

टोक्यो ओलिंपिक में 2 बड़ी घटनाएं:बरमूडा गोल्ड जीतने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बना, नंबर-1 जिम्नास्ट मेंटल हेल्थ के कारण फाइनल से हटीं

News Blast

टिप्पणी दें