May 1, 2024 : 7:39 AM
Breaking News
MP UP ,CG

प्रयागराज में छेड़खानी करने पर युवती ने सरेआम शोहदे को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

प्रयागराज35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में छेड़खानी के आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिया।

  • सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का मामला
  • चन्द्रशेखर आजाद पार्क में इवनिंग वॉक करने गई थी लड़की

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। हालांकि युवती ने दिलेरी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और बेल्ट निकालकर सरेआम उसकी पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल है। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

इवनिंग वॉक कर रही थी लड़की, शोहदे को पकड़कर पीटा

यह मामला शहर के पॉश इलाके में शुमार चन्द्रशेखर आजाद पार्क (कंपनी गार्डन) का है। रोज की तरह गुरुवार को सिविल लाइंस की रहने वाली दो लड़कियां कंपनी बाग में इवनिंग वॉक कर रही थीं। करीब 7 बजे उनमें से एक लड़की को लगा कि एक लड़का उनका पीछा कर रहा है। लड़की ने उसे इग्नोर किया तो लड़के ने लड़की पर अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिया। फिर भी लड़की ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की और वॉक करती रही। हद तब हो गई जब मनबढ़ लड़के ने लड़की का रास्ता रोककर उसे पकड़ने की कोशिश की। फिर क्या था, तैश में आई लड़की ने शोहदे की पिटाई शुरू कर दी। जिससे वहां भीड़ लग गई और लोगों ने भी शोहदे को दो चार थप्पड़ जड़े।

पुलिस ने कहा नशे में धुत था शोहदा, नहीं बता पाया नाम पता
सूचना पर कर्नलगंज कोतवाली की पुलिस पहुंची और शोहदे को अपने साथ लेकर चली गई। इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि शोहदा नशे में धुत था। इसलिए रात के वह अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर अभी तक आई नहीं है। आगे की कार्रवाई देखते हैं।

Related posts

कैंडी में गंदगी की परत: लालीपॉप और कैंडी बनाने की फैक्ट्री में दबिश, 4 हजार किलो लालीपॉप और साढ़े 5 हजार किलो कैंडी जब्त

Admin

कोरोना संक्रमण को लेकर फीडबैक लेने के लिए डोर टू डोर होगा सर्वे, हर घर से फार्म भरवाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

News Blast

ग्वालियर में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट लगाकर नौकरी पाने वालों पर गिरी गाज, 66 शिक्षकों पर एफआईआर

News Blast

टिप्पणी दें