May 3, 2024 : 4:42 PM
Breaking News
MP UP ,CG

वंश होटल से भोपाल की तीन लड़कियां मिलीं, युवक के नाम पर दर्ज मिला कमरा

विदिशा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • भूमिका थियेटर में काम करती है तीनों, कर्फ्यू उल्लंघन का केस दर्ज
Advertisement
Advertisement

बरेठ रोड वंश होटल से रात 12 बजे पुलिस ने छापा मारकर तीन लड़कियों को पकड़ा था। वह किसी युवक के नाम पर बुक कराए कमरे में रुकी हुई थी। लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर सिटी पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया यह तीनों लड़कियां भूमिका थियेटर नामक संस्था में काम करती हैं। शार्ट मूवी बनाने के लिए इसी संस्था में काम करने वाले हर्षित शर्मा व सचिन जाट के आमंत्रण पर ग्राम उदयपुर में लोकेशन देखने के लिए आई थी। पहले यह राजेंद्र नगर में चाहने वाले अपने साथियों के यहां मिलने पहुंची थी। फोन से वहीं रुकने को कहा था। लेकिन उन्होंने होटल में रोकने की इच्छा जाहिर की थी। हर्षित ने होटल में अपने नाम से कमरा बुक कराया था। होटल के रजिस्टर में भी उनके नाम की कोई एंट्री नहीं थी। न उनसे आईडी प्रूफ लिया गया था। भोपाल में 10 दिन का लॉकडाउन लगा हुआ है। उनके साथ ही दोनों युवकों ने भी कर्फ्यू का उल्लंघन किया है। होटल कर्मचारी मोनू पटेल एवं संचालक समर्थ अग्रवाल पर भी रजिस्टर में एंट्री ना करने पर प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

0

Related posts

घर से 200 मीटर दूर छात्र की गोली मार कर हत्या, सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था

News Blast

शिक्षक की सड़क हादसे में गई थी जान, स्वजन को मिलेंगे सवा 71 लाख रुपये, कोर्ट ने दिए आदेश

News Blast

तकनीकी विकसित करने वाली 9 नामी कंपनियों ने महाकाल प्रोजेक्ट के लिए दिया प्रजेंटेशन

News Blast

टिप्पणी दें