May 3, 2024 : 3:10 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

24 घंटे में रिकॉर्ड 25 हजार 548 मरीज मिले; बंगाल में 7 दिन, मप्र में हर रविवार और पटना में 10-15 जुलाई तक लॉकडाउन; देश में 7.69 लाख केस

  • देश में अब तक 21 हजार 144 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9448 की जान गई
  • रेमडेसिविर दवा की काला बाजारी पर केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को रोक लगाने का आदेश

दैनिक भास्कर

Jul 09, 2020, 01:08 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 69 हजार 41 हो गई है। बुधवार को 25 हजार 548 मामले सामने आए। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि गुरुवार शाम 5 बजे से राज्य के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन लागू हो जाएगा। फिलहाल यह सिर्फ 7 दिन के लिए होगा। यदि जरूरत पड़ती है तो इसे और बढ़ाया जा सकता है।

वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होम क्वारैंटाइन हो गए हैं। उनका भी कोरोना टेस्ट होगा। दरअसल, मंगलवार को सीएम हेमंत राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक मथुरा प्रसाद महतो के संपर्क में आए थे। दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के चलते सीएम ऑफिस के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को होम क्वारैंटाइन का आदेश दिया गया है।

मध्य प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि अब रविवार को पूरे मध्यप्रदेश में टोटल लॉकडाउन रहेगा। दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों से प्रदेश की परिस्थिति बदल रही है। प्रदेश में आने-जाने वाले लोगों की बॉर्डर पर जांच होगी। 

कोरोना अपडेट्स 

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: राज्य में मंगलवार को 343 मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एमपी में 11768 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसके साथ रिकवरी रेट 75% तक पहुंच गया है। कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 1262 हो गई है। वहीं, प्रदेश में अब तक 4 लाख 27 हजार 143 सैंपल्स की जांच की गई है।

महाराष्ट्र:  महाराष्ट्र में बुधवार सुबह से लॉज और होटल खुल गए हैं। सरकार ने 33% स्टाफ के साथ खोलने की मंजूरी दी है। वहीं, इनमें ठहरने वालों के लिए गाइडलाइंस तय की गई हैं। हालांकि, अभी रेस्टारेंट पर पाबंदी जारी रहेगी। उधर, सरकार ने गुरुवार से पूरे राज्य में दुकान खोलने के समय को 2 घंटे बढ़ा दिया है। पहले सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने का समय तय किया गया था। औरंगाबाद में 2 दिन में दो पार्षदों की मौत हो गई।

उत्तरप्रदेश: राज्य में बुधवार सुबह 56 पॉजिटिव मिले। मिर्जापुर में 45, सहारनपुर में 7, वाराणसी में 2, बस्ती और सिद्धार्थनगर में एक-एक पॉजिटिव मिला। वाराणसी जिले में संक्रमितों की संख्या 668 हो गई है। मरीजों में एक विधायक भी शामिल हैं। सहारनपुर मे एक हफ्ते के लिए जिले के सभी बाजार हफ्ते में छह दिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोले जाएगे। मंगलवार को पूरा मार्केट बंद रहेगा।

राजस्थान: राज्य में बुधवार सुबह 173 नए केस सामने आए। अलवर में 81, जयपुर में 34, कोटा में 12, भीलवाड़ा में 11, राजसमंद में 10, नागौर और बीकानेर में 8-8, चूरू में 3, अजमेर और उदयपुर में 2-2, डूंगरपुर और झालावाड़ में 1-1 संक्रमित मिला। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 21 हजार 577 पर पहुंच गई है। वहीं, जयपुर में 2, बीकानेर, दौसा, जोधपुर और सवाई माधोपुर में 1-1 ने दम तोड़ दिया। राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 478 पहुंच गया है।

बिहार: राज्य में बुधवार दोपहर तक 749 मरीज मिले। सिर्फ पटना जिले में 235 मामले सामने आए। इनमें ज्यादातर पटना सिटी इलाके के हैं। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 1349 हो गई है। वहीं, 13 मरीज दम तोड़ चुके हैं। उधर, बेगुसराय में 67, भागलपुर में 50, गोपालगंज में 61, नवादा में 36 और सीवान में 20 लोगों को संक्रमित होने की जानकारी मिली।

Related posts

जिले में बनाए गए 66 कंटेनमेंट जोन

News Blast

निधन पर शोक: अम्मू से मिलते ही भावुक हो रो पड़े अनिल विज

Admin

चीन दलाई लामा को अलगाववादी मानता है, लेकिन भारत में वो 60 साल से रह रहे; 1962 की लड़ाई के पीछे एक ये भी वजह थी

News Blast

टिप्पणी दें