May 3, 2024 : 2:39 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

आज देर रात हो सकता है विभागों का बंटवारा, सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस के 22 पूर्व बागी विधायकों की सीएम हाउस में अहम् बैठक

शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब निगाहें विभागों के बंटवारे पर लग गई हैं। मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थकों को दबदवा साफ नजर आ रहा है। असली ताकत विभागों के बंटवारे में दिखेगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया आज रात भोपाल में ही रहेंगे। बताया जा रहा है कि देर रात तक विभागों का बंटवारा हो जाएगा। रात को सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए 22 पूर्व विधायकों की अहम् बैठक सीएम होनी है। मुख्यमंत्री उपचुनाव के मद्देनजर हर पूर्व विधायकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।

कमल नाथ की सरकार में तुलसीराम सिलावट को स्वास्थ्य, गोविंद सिंह को परिवहन विभाग था, लेकिन उन्हें बाद में अपेक्षाकृत कम महत्व वाला विभाग मिला। इसी तरह प्रभुराम चौधरी को शिाक्षा और इमरती देवी के पास महिला बाल विकास जैसे विभाग थे। सूत्रों का कहना है कि इस विभागों के बंटवारा सिंधिया के भोपाल में रहते हो जाएगा। ताकि बाद में कोई विवाद और असंतोष की स्थिति नहीं बने।

सीएम हाउस में होगी बैठक

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज रात को कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए 22 पूर्व विधायकों के साथ सीएम निवास में बैठक करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे। इससे पहले पार्टी दफ्तर जाएंगे व कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो रहे लोगों को सदस्यता दिलाएंगे। अगले दिन शुक्रवार को भी हाटपिपल्या के लोगों को भाजपा में शामिल कराएंगे। दोपहर में सिंधिया का दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

शिवराज सिंह चौहान एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया।

Related posts

24 घंटे में सामने आये सबसे ज्यादा 5537 नए मरीज, 1 लाख 80 हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या; मुंबई में धारा 144 लागू की गई

News Blast

लूट का विरोध करने पर फाइनेंसर को मारी थी गोली

News Blast

ठिया खाली न करने पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

News Blast

टिप्पणी दें