May 2, 2024 : 7:01 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

रविवार को वाद-विवाद करने से बचें, अशांत रह सकती है, धैर्य बनाए रखें

  • अंक 1 वाले लोगों के लिए 10 मई को ट्रांसफर के योग बन सकते हैं, अंक 4 वाले लोगों को अधिकारियों की वजह से परेशानी हो सकती है

दैनिक भास्कर

May 09, 2020, 05:22 PM IST

रविवार, 10 मई का मूलांक 1, भाग्यांक 1, दिन अंक 1, 4, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। अंक 5 की अंक 1, 4 के साथ मित्र युति और अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 10 मई…

अंक 1- अधिकारी वर्ग का अनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। पिता के साथ संबंध में मधुरता में कमी आ सकती है। अशांति रह सकती है।

क्या करें- कबूतरों को दाना डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 2- क्लर्क ग्रेड वालों के लिए समय अच्छा रह सकता है। एमबीबीएस के विद्यार्थियों के लिए खास पक्षकारी समय है। मानसिक शांत मिल सकती है।

क्या करें- अपने इष्ट देव के देसी घी का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 3- शिक्षकों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। पीएचडी करने वालों के लिए उपलब्धि प्राप्त करने का मौक़ा है। वाणी की चपलता अधिक रह सकती है।

क्या करें- शिवलिंग पर चंदन का लेप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 4- अधिकारी से परेशानी हो सकती है। आउटसोर्सिंग पर काम करते हैं तो अपने कार्यप्रदाता के साथ उलझन से बचें। ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो इस मामले में विशेष सावधानी बरतें।

क्या करें- गुड़ दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम 

अंक 5- विदेश से संबंधित लाभ हो सकता है। मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वालों को तुलनात्मक रूप से अधिक अनुकूलता अनुभव हो सकती है। अतिउत्साह से बचें।

क्या करें- शनिदेव को काला कपड़ा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- कर अधिकारियों के लिए परीक्षा का समय है। नागरिक उड्डयन से संबंधित अधिकारियों की खिंचाई हो सकती है। कोशिश करें कि आपका धैर्य बना रहे।

क्या करें- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 7- सरकारी योजनाओं पर चलने वाले एनजीओ के लिए समय लाभकारी है। कुछ दिनों के लिए कार्य से अवकाश ले लें। मन सुखी-दुखी होने के बीच झूल सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा को मोटी बूंदी का लड्डू चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 8- आप जितनी अधिक उच्च पद के अधिकारी हैं, उतनी ही अधिक परीक्षा का दिन है। अपने कार्यस्थल पर उलझने से बचें। आवेश में आने से परहेज करें।

क्या करें- गणेश भगवान को दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- राजस्व अधिकारियों के लिए अनुकूल दिन है। पटवारी से ऊपर के ग्रेड वाले अधिकारियों को पदोन्नति के मामले में अनुकूलता रह सकती है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ सकती है। 

क्या करें- जल में रक्त चंदन डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

Related posts

पुरानी बातों के बोझ को उतारकर आगे बढ़ने वाला ही सफल होता है, किसी के ईगो से जीतने का सबसे आसान तरीका एक ही है उससे हार जाइए

News Blast

भीम से पराजित होने के बाद घायल दुर्योधन ने श्रीकृष्ण को बताईं तीन गलतियां

News Blast

मोटापा और डायबिटीज कंट्रोल करना है तो शुगर-फ्री डाइट लेना शुरू करें, रोजाना 350 कैलोरी से अधिक शक्कर लेने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा

News Blast

टिप्पणी दें