April 26, 2024 : 1:31 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

ऊर्जा की थोड़ी कमी हो सकती है महसूस, परिवार के लिए समय निकालने का है दिन

  • मेष राशि वालों के लिए परिस्थितियों में परिवर्तन होने के संकेत 
  • वृष राशि वालों के लिए खुद के नए लक्ष्य निर्धारित करने का है दिन
  • मिथुन राशि वालों के लिए मेहनत और विश्वास से आगे बढ़ने का समय

दैनिक भास्कर

May 09, 2020, 06:07 PM IST

रविवार, 10 मई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी संभावनाओं से भरा हुआ और सफलता देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को खुद में थोड़ी ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए परिस्थितियों में परिवर्तन होने के संकेत, वृष राशि वालों के लिए खुद के नए लक्ष्य निर्धारित करने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए मेहनत और विश्वास से आगे बढ़ने का समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। 

  • मेष – Four of Pentacles

आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थायी नहीं है। लोगों  और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें। आज का दिन अपने  इष्ट देव को याद करें और उनकी अर्चना अवश्य करें।

  • वृषभ – Eight of Swords

यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह काम करिए जिसमे आपको ख़ुशी मिलती हो। आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। दैवीय कृपा से आपको बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।

  • मिथुन – The Devil

परिस्थिति चाहे जितनी भी प्रतिकूल हो, आपकी मेहनत और विश्वास से आप उसमे भी निहित वरदान ढून्ढ सकते हैं। आपके चारों ओर निहित आशीर्वाद और वरदान पहचानें, आपको बहुत से सुन्दर अवसर मिल रहे हैं जीवन में उन्नति के लिए, उन्हें जाने न दें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।

  • कर्क – The Moon

आज का दिन आपके लिए अपनी रचनात्मक ऊर्जा को सही दिशा देने का है। इससे आपके लिए नए अवसर उभरेंगे। आज किसी भी प्रकार का रचनात्मक कार्य करें जो आपको पसंद हो जैसे की लेखन, चित्रकारी, डांस, कुकिंग इत्यादि। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज किसी प्रकार से दान ज़रूर करें।

  • सिंह – Justice

आज के लिए आपको कार्ड्स का संकेत है कि कुछ नए काम और परिवर्तनों के लिए लिए आपको तैयार रहना होगा। कुछ अप्रत्याशित सा घट सकता है। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करने का संकेत है। आपके लिए इसमें एक बात अच्छी हो सकती है कि आपको इन चुनौतियों का सामना करने में कई दोस्त और परिचित लोग मदद कर सकते हैं। ये दिन कुल मिलाकर आपके लिए कई चीजें सीखने के लिहाज से बहुत 

  • कन्या – The Star

आज दिन आपके लिए हड़बड़ाहट और गुस्से से नुकसान कराने वाला हो सकता है। आपको कुछ लोगों की बातों का बुरा लग सकता है या आपकी बातों का कुछ लोग गलत अर्थ निकाल सकते हैं। आपको अपने ईगो को अलग रखकर काम करने की आवश्यकता है। संभव है कि कुछ लोगों से आपका विवाद हो जाए या कुछ लोग आपसे अलग होने का मन बना लें। 

  • तुला – Six of Pentacles

आज आपके दिल और दिमाग में विचारों की काफी उथल-पुथल रह सकती है। आप कुछ मामलों को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन में रह सकते हैं। कुछ व्यवस्थाओं और आय के स्रोतों में आपको वृद्धि करने या परिवर्तन करने का मौका मिल सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। जो लोग जॉब बदलना भी चाहते हैं उनके लिए भी समय अनुकूल रहेगा। 

  • वृश्चिक – Four of Swords

आज का दिन आपके लिए अपने समय के बेहतर उपयोग करने के लिए है। आपको महसूस होगा कि कुछ चीजें आपका ध्यान भटका रही हैं, इस कारण आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। आज आप अपने प्रोफेशनल जीवन के साथ ही अपनी हेल्थ पर भी पूरा ध्यान देने की कोशिश कर सकते हैं। आपको दौड़ने और वाहन चलाने में सावधानी रखने की आवश्यकता है। 

  • धनु – Queen of Coins

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में कार्यवाही करने का रह सकता है। आपको धन लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं, साथ ही आय का कोई अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आप अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे, टारगेट पर फोकस रखकर काम करेंगे। निजी जीवन में भी आपको काफी सुकून और खुशियों के पल मिल सकते हैं। 

  • मकर – Knight of Wands

आज का दिन आपके लिए अपनी प्लानिंग स्किल का लाभ उठाने का है। आपको इसके लिए काफी तारीफें मिल सकती हैं। किसी मामले में आपको अचानक कोई ऐसी सूचना मिल सकती है, जिससे आपका दिन सफलता की ओर आगे बढ़ेगा। किसी तरह के पूर्वाग्रहों से घिरे बिना कोई काम करें तो आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। वाहन चलाते समय या खेलते समय आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 

  • कुंभ – Ace of Cups

आज का दिन आपके लिए अपनी जिम्मेदारियों के लिए समर्पण दिखाने का है। इससे आपके लिए लाभ की स्थितियां बन सकती हैं। अपनी बातों और कार्यशैली में स्पष्टता रखें। इससे आपको अपनी योग्यता को साबित करने में सहायता मिल सकती है। आज आपको किसी रिश्ते या किसी बात में थोड़ी निराशा मिलने के संकेत हैं, लेकिन इसको अपने ऊपर हावी ना होने दें, भविष्य के लिए सकारात्मक भाव मन में लेकर चलें। चीजें जल्दी ही बदलेंगी। 

  • मीन – The Tower

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रह सकता है। आज आपको कई मामलों में भविष्य की योजना बनानी पड़ सकती है। लोग आपको सुनेंगे, आपकी बात समझेंगे और आपके विचारों की सराहना करेंगे। आज कुछ पुरानी बातें आपको परेशान कर सकती हैं। इनसे बचने के लिए आपको बीती बातों को भूल कर आगे बढ़ने के बारे में  सोचना होगा। 

Related posts

राशिफल: शुक्र ने तुला राशि में किया प्रवेश, 10 दिसंबर तक रहेगा इसी राशि में, सभी 12 राशियों पर होगा असर

Admin

अहंकार की वजह से नहीं मिलता है मान-सम्मान, ये बुरी आदत जीवन में परेशानियां बढ़ाती है

News Blast

मंगल की राशि में बदलाव: 20 जुलाई तक नीच राशि में और शनि के सामने रहेगा ये ग्रह, 6 राशियों पर रहेगा भारी

Admin

टिप्पणी दें