May 2, 2024 : 7:48 PM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय क्राइम खबरें खेल टेक एंड ऑटो ताज़ा खबर बिज़नेस ब्लॉग मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय लाइफस्टाइल हेल्थ

Facebook पर मिले सच्चे प्यार ने 18 दिनों तक किया लड़की का रेप! लाखों रुपये हड़पे

सोशल मीडिया के जमाने में ऑनलाइन डेट करना कपल के लिए आम बात है। ऑनलाइन डेटिंग करने में कोई बुरी बात नहीं है लेकिन ऑनलाइन जिससे मिल रहे हो वह कौन है, मिलने से पहले यह जान लेना काफी जरूरी होता है वर्ना ऑनलाइन प्यार पाने के चक्कर में हमारे साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती हैं। बहुत से लोग सोशल मीडिया का प्रयोग करने वाले सीधे-सादे लोगों को अलग-अलग तरह से अपना शिकार बनाते हैं। इस तरह के अपराध की खबरें रोजाना मीडिया में आती है ऐसे में हमें सतर्क रहने की जरूरत है। एक ऐसी ही वारदात मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आयी हैं।  जहां एक महिला काफी समय से फेसबुक पर बनें दोस्त से बात कर रही थी।महिला लड़के के प्यार में गिरफ्त होती जा रही थी। दोनों सोशल मीडिया के जरिए घंटों चैट करते थे। लड़के ने महिला को बताया था कि वह किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। लड़का बिहार का रहने वाला था। ऐसे में कुछ समय बाद लड़के ने कहा कि उसका ग्वालियर में पेपर है। वह उसे देने के लिए ग्वालियर आयेगा। तभी महिला से उसकी मुलाकात भी हो जाएगी। महिला अपने ऑनलाइन प्यार से मिलने के लिए बेकरार थी। वह काफी तैयारी कर रही थी कि आखिर फेसबुक की दोस्ती उसके जीवन में रंग भरने वाली थी लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। लड़का महिला से मिलने के लिए आया लेकिन लड़के ने महिला को अकेले में बुलाकर उसका रेप कर दिया। लड़की से लड़के ने डेढ़ लाख रुपये भी हड़पे और उसे प्रताड़ित भी किया। लड़की ने पैसे हड़पे जाने के बाद पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो लड़के ने उससे भी ज्यादा खुंखारपना किया और लड़की को बिहार ले गया। बिहार में उसने अपने परिवार को यह बताया कि वह लड़की को भगा कर शादी करके लाया है। परिवार वालों ने कुछ नहीं कहा और लड़के ने महिला को कमरे में बंद करके 18 दिनों तक रेप किया। महिला को बहुत ही ज्यादा प्रताड़ित किया गया। 19वें दिन जब कमरा खोला गया तो लड़की ने छोड़ने की मांग की जिसपर लड़के और उसकी मां ने महिला को पीटा और घर से भगा दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला वापस ग्वालियर आयी और उसने लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी। महिला की उम्र 40 साल  है। अगस्त 2021 में फेसबुक पर मनोज यादव नाम के लड़के से महिला की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच काफी बातें हुई। चैट के बाद दोनों के बीच फोन पर बातें हुई और एक दूसरे से दोनों को प्यार होने लगा था। एक दिन मनोज ने युवती को बताया कि उसके परीक्षा का सेंटर ग्वालियर में है । वह पेपर देने आ रहा है। मनोज ग्वालियर आया और महिला ने उसे अपने घर में रिश्तेदार बताकर किराए पर कमरा दिया। महिला के अनुसार मनोज ने महिला से शादी करने का वादा किया था। मनोज ने मौका देखकर महिला के साथ रेप किया। जब महिला ने शादी की मांग की दो उसने उसे प्रताड़ित किया और रेप करके छोड़ दिया। इसी बीच युवती के डेढ़ लाख रुपए कीमत के गहने भी मनोज ने रख लिए। युवती ने विरोध किया तो मनोज ने उसे पत्नी के रूप में बिहार ले जाने का वादा किया।

Related posts

भाग्य का साथ मिलने, पार्टनरशिप के लिए फायदा और भविष्य की योजना बनाने का दिन

News Blast

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज पीबी सावंत का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Admin

भारत में संक्रमण के मामले 6 लाख के पार, 1 लाख मामले बढ़ने की सबसे तेज रफ्तार; महज पांच दिन में संख्या पांच लाख से छह लाख हो गई

News Blast

टिप्पणी दें