May 2, 2024 : 9:18 PM
Breaking News
MP UP ,CG Other अन्तर्राष्ट्रीय खबरें ताज़ा खबर मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय

आर्यन खान को मिली जमानत

आर्यन खान को आखिरकार जमानत मिल गई है और वो अब जेल से बाहर आएंगे। मगर उससे पहले आज जज ये बताएंगे कि आर्यन खान को जमानत किन शर्तों पर मिलेगी।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रूज शिप ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आर्यन खान को गुरुवार को जमानत दे दी। 25 दिन बाद आर्यन खान को इस केस में जमानत मिली है। मुंबई के तट से एक क्रूज़ जहाज पर दो अक्टूबर को छापेमारी के बाद एनसीबी ने अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन को गिरफ्तार किया था। इस मामले ने कई विवादों को जन्म दिया तथा केंद्रीय एजेंसी और उसके अधिकारी भी उनमें घिर गये। हालांकि जमानत मिलने के बाद भी आर्यन कल ऑर्थर रोड जेल से नहीं निकल पाएं क्योंकि अदालत ने जमानत देते हुए जो शर्तें लगायी हैं, उससे संबंधित प्रभावी आदेश अदालत ने अब तक दिया नहीं है। न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्बरे की एकल पीठ ने मामले में सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी। न्यायमूर्ति साम्बरे ने कहा ‘‘सभी तीनों अपीलें स्वीकार की जाती हैं। मैं कल शाम (शुक्रवार) तक विस्तृत आदेश दूंगा।’’ आर्यन के वकीलों ने नगद जमानत देने की अनुमति मांगी जिसे अस्वीकार करते हुए अदालत ने कहा कि मुचलका देना होगा। न्यायमूर्ति साम्बरे ने कहा ‘‘मैं कल भी आदेश दे सकता था, लेकिन मैंने यह आज दियाआर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी आज या फिर कल तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी।

Related posts

कैबिनेट आज : 21 हजार पंचायत सचिवों को मिलेगा सातवां वेतनमान

News Blast

मुंबई में बिहार पुलिस ने कहा-रिया से अभी पूछताछ नहीं, वे हमारी निगरानी में

News Blast

बिजली निगम ने हाई कैपिसिटी के लगाए 90 नए ट्रांसफार्मर

News Blast

टिप्पणी दें