May 3, 2024 : 8:30 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

पौधारोपण अभियान: नड्डा ने कहा- भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने सामाजिक दायित्व को समझती है

[ad_1]

नई दिल्ली5 घंटे पहले

कॉपी लिंकनड्डा ने की दिल्ली भाजपा के 5 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर दिल्ली भाजपा के 5 लाख पौधारोपण अभियान की पार्टी मुख्यालय के सामने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में शुरूआत की। इस दौरान नड्डा ने कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने सामजिक दायित्व को भी बखूबी समझती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा की ओर से इस अभियान के दौरान 5 लाख पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान बूथ स्तर पर डॉ. मुखर्जी के जन्मदिवस 6 जुलाई तक चलेगा। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और तरुण चुग, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद रमेश बिधूड़,प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

नड्डा ने कहा कि भाजपा हमेशा राजनीति में रहते हुए भी अपने सामजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आगे बढ़कर काम करती रही है और कोरोना महामारी के दौरान देशभर ने इसे अच्छी तरह से जान भी लिया है। भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन के तहत रक्त दान, ऑक्सीजन और राशन किट के साथ कई तरह की जनसेवा अभियान शुरु की गई।

नड्डा ने कहा कि सृष्टि सही तरह से चले इसके लिए पर्यावरण का ठीक रहना बहुत जरुरी है और इसका एक माध्यम वृक्षारोपण है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करने के बाद हमें कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे लगाए गए पेड़-पौधे ज्यादा से ज्यादा जिंदा रहे। इसके लिए हमें जिम्मेदारी लेनी होगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

किसान आंदोलन का 28वां दिन: सरकार से बातचीत के न्योते पर किसानों में 48 घंटे बाद भी सहमति नहीं, आज फिर मीटिंग करेंगे

Admin

प्रधानमंत्री आज सबसे ज्यादा प्रभावित 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे; ममता बनर्जी खुद जुड़ने की बजाय किसी अफसर को बिठा सकती हैं

News Blast

बुराड़ी में शुरू होगा 450 बेड का नया कोविड-19 अस्पताल- सीएम केजरीवाल ने किया दौरा

News Blast

टिप्पणी दें