May 4, 2024 : 1:47 PM
Breaking News
टेक एंड ऑटो

भारतीयों को EV पसंद हैं:90% लोग खरीदना चाहते हैं इलेक्ट्रिक व्हीकल, सब्सिडी के कारण बढ़ रही मांग

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम लोगों के लिए परेशानी बनते जा रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल एक सहारा बनकर सामने आया है। साथ ही केन्द्र सरकार की FAME-2 सब्सिडी और कई राज्य सरकार की सब्सिडी से इनकी कीमत कम हो रही हैं।

भारत में 90% लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना चाहते हैं। कंसल्टेंसी फर्म EY के सर्वे में ये बात सामने आई है। सर्वे में 13 देशों के 9 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया, जिसमें भारत के 1 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। 99% भारतीयों ने यानी 1 हजार लोगों में से 990 ने इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की इच्छा जताई।

20% तक का प्रीमियम देने को तैयार
सर्वे के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री अगले साल तक ग्लोबल लेवल पर बढ़ने की उम्मीद है। सर्वे में ये भी सामने आया कि, 40% लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए 20% तक का प्रीमियम देने के लिए तैयार हैं। वहीं भारत में 10 में से 3 इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं।

इलेक्ट्रिक कार से अच्छे एवरेज की उम्मीद
सर्वे के मुताबिक, भारत के अधिकांश लोगों का कहना है कि वो ऐसी इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना चाहते हैं जो एक बार फुल चार्ज करने पर 100 से 200 मील यानी करीब 160 किलोमीटर से 320 किलोमीटर तक चले।

लोग एनवायरमेंट के प्रति भी जागरूक
सर्वे में यह भी सामने आया कि, EV खरीदने का सबसे बड़ा कारण लोगों में एनवायरमेंट को लेकर जागरूकता है। EV खरीदने की इच्छा जताने वाले 67% लोगों को यह लगता है कि, उन्हें अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए ताकि पेट्रोल-डीजल गाड़ी की वजह से जो प्रदूषण होता है उसे रोका जा सके।

खबरें और भी हैं…

Related posts

Real Hero: पत्नी को मौत के मुंह से खींच लाया पति, इलाज के पैसों के लिये 70 लाख में गिरवी रख दी MBBS की डिग्री

News Blast

6 अगस्त को लॉन्च होगी नॉइज कलरफिट नेव स्मार्टवॉच, नेविगेशन और कस्टमाइज फेस मिलेंगे; महामारी से बचने हैंडवॉश रिमाइंडर भी देगी

News Blast

हैकर्स का नया पैंतरा: अब गूगल सर्चिंग की मदद से आपके डिवाइस तक पहुंच रहे, हैक की गई वेबसाइट दिखाकर डेटा चोरी कर रहे

Admin

टिप्पणी दें