April 26, 2024 : 5:19 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

100 दिन बाद आज से नाई की दुकानें और सैलून खुलीं, मुंबई में कोरोना को हराने शुरू हो रहा सीरो सर्वे; राज्य में 42% एक्टिव पेशेंट

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों काकुल आंकड़ाअब 1 लाख 59 हजार 133 हो गयाहै। इनमें से अब तक 7,273 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कुल मरीजों में से 84,245 लोग अब तक कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।अभी एक्टिव मरीज 67,600 हैं। फिलहाल, राज्य में 42% एक्टिव पेशेंट बचे हैं। इनमें से ज्यादातर में कोरोना के मामूली या हलके लक्षण हैं।

मुंबई में संक्रमण से अब तक 42 हजार लोग ठीक हुए
शहरों के हिसाबसे राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित राजधानी मुंबई में हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 2,077 मामले सामने आए।पिछले 24 घंटे में 65 और लोगों की मौत हो गई। इन मौतों में 40 मरीज ज्यादा उम्र के थे। इसके साथ मुंबई में कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या 74,252 हो गई है। इनमें से 4,284 लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। मुंबई में इलाज के बाद अब तक 42,329 मरीज ठीक हो चुके हैं।मुंबई में अभी एक्टिव मामलों की संख्या 27,631 है।

मुंबई के नयगांव इलाके में एक सैलून को सैनिटाइज्ड करता एक कर्मचारी।

राज्य में आज से नाई की दुकान खुलीं
महाराष्ट्र में 100 दिन बाद आज से नाई की दुकान, हेयर स्पाऔर सैलून पार्लर खुल गए हैं। राज्य सरकार ने इन दुकानों को कुछ दिशा-निर्देशों के साथ खोलने की अनुमति दी है। दुकानों को पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट के आधार पर चलाने की इजाजत होगी। सैलून और नाई की दुकानों में सरकार की ओर से निर्धारित एहतियात के साथ बाल काटने, हेयर डाइंग, वैक्सिंग, थ्रेडिंग को अनुमति है। जबकि दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों को इन सेवाओं को मुहैया कराते वक्त दस्ताने, एप्रन और मास्क पहनने होंगे। हर सर्विस के बाद कुर्सियों को सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा। दुकानदार को ग्राहकों के लिए तौलिया या नैपकिन का इंतजाम करना होगा। साथ ही दुकान के फर्श को हर दो घंटे में साफ करना होगा।

मुंबई के धारावी के एक स्लम में जांच के लिए पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी को देखता हुआ एक बच्चा।

मुंबई में बीएमसी करेगी सीरो सर्वे
मुंबई में बीएमसी कोरोना के फैलाव को जांचने के लिए सीरो-सर्वे करवाएगी, जिसमें 10,000 रैंडम ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। यह सर्वे नीति आयोग और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) के साथ मिलकर मुंबई के एम- वेस्ट, एफ नॉर्थ और आर नॉर्थ वॉर्ड में किए जाएंगे। इस स्टडी से कोरोना संक्रमण की दर, इसके फैलाव की प्रकृति और आबादी पर इसके असर की जानकारी मिलेगी। जिसके आधार पर कोरोना से संबंधित जनस्वास्थ्य नीतियां बनाने में सहायता मिलेगी।

नवी मुंबई में एक सप्ताह का लॉकडाउन
नवी मुंबई महानगरपालिका ने आदेश दिया है कि रोगियों की संख्या बढ़ने की वजह से 29 जून से 5 जुलाई तक पूरे शहर में लॉकडाउन लागू करने का आदेश जारी किया गया है। नवी मुंबई में कोरोना रोगियों का आंकड़ा 5 हजार के पार पहुंच चुका है और 194 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले केपालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसका संज्ञान लिया है और इस संबंध में बैठक की गई है।

लॉकडाउन के कारण नवी मुंबई में चलने वाला रैम्बो सर्कस बंद चल रहा है। सर्कस के मैनेजर बीजू नायर अपने कर्मचारियों के साथ खाना बनाते हुए।

ड्यूटी पर हाजिरनहीं होने के कारण 6 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर
कई बार नोटिस के बावजूद ड्यूटी पर हाजिर न होने के लिए 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये सारे पुलिसकर्मी बोरीवली पुलिस स्टेशन से जुड़े हैं। इनमें दो पुलिस नाइक हैं जबकि चार पुलिस कांस्टेबल हैं। इन पुलिसकर्मियों को पहले कई बार चेतावनी दी गई। नोटिस भी दिया गया। इसके बाद उन्हें निलंबित कर जांच के लिए बुलाया गया। इसके बावजूद ये पुलिसकर्मी नहीं आए। अब इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईहै।

घर पर काम करने वालों पर राज्य में रोक नहीं
सहकारिता मंत्री बालासाहब पाटील ने कहा है कि राज्य सरकार ने हाउसिंग सोसाइटी के घरों में काम के लिए आने वाले लोगों औरवाहन चालकों के प्रवेश पर रोक नहीं लगाई है। लिहाजा, मजदूरों औरघर में काम पर आने वाले लोगों को सोसाइटी परिसर में आने से न रोका जाए। उन्होंने सोसायटी पदाधिकारियों को आग्रह करते हुए कहा है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने जो निर्देश जारी किए हैं, उसके अंतर्गत घर के काम के लिए मजदूरों औरवाहन चालकों के प्रवेश पर रोक नहीं लगाई है।

नवी मुंबई के ऐरोली में एक पिंजड़े में बंद कुछ कुत्ते। ये सभी सर्कस में करतब दिखाते थे। लॉकडाउन की वजह से इन्हें यहां बंद करके रखा गया है।

राज्य में शिक्षिकाओं को स्कूल नहीं आने की छूट

राज्य सरकार ने सर्कुलर जारी कर स्कूल खुलने तक शिक्षिकाओं को स्कूल नहीं आने और घर से काम करने की छूट दे दी है, लेकिन जो शिक्षक स्वस्थ हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन स्कूल में हाजिरी लगानी होगी। इन शिक्षकों को किस दिन स्कूलों में आना है, यह मुख्याध्यापक तय करेंगे।सर्कुलर के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पालघर में अत्यावश्यक सेवाओं के लिए ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट चल रहे हैं। इससे शिक्षकों को स्कूलों में जाने में अड़चन आ सकती है, इसलिए शिक्षकों की सहूलत के लिए वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी गई है। साथ ही, स्कूल खोलने की तैयारी और ई-लर्निंग को लेकर मुख्याध्यायकों को सप्ताह में दो दिन स्कूल में उपस्थित रहना होगा।

रेम्बो सर्कस में काम करने वाली एक महिला आर्टिस्ट खाली समय पर खाना बनाती हुई।

मुंबई में कोरोना नियंत्रित करने में असफल रही सरकार:फडणवीस
विपक्ष के नेता औरराज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सरकार इस पर नियंत्रण करने में असफल हो गई है। इस संबंध में फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर पूरी जानकारी दी है।

फडणवीस ने पत्र में लिखा है कि कोरोना संक्रमण दर भिवंडी में 48 प्रतिशत, पनवेल में 45 प्रतिशत, मीरा-भाईंदर में 43 प्रतिशत, ठाणे में 29.94 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह आंकड़े तब हैं, जब कोरोना टेस्ट नियंत्रित किया जा रहा है। साथ ही मरने वालों के आंकड़े भी तेजी से बढ़े हैं। फडणवीस का कहना है कि 24 जून 2020 तक मुंबई में 2 लाख 99 हजार 369 टेस्ट किया गया था जबकि उस वक्त मरीजों की संख्या 69 हजार 528 थी। मतलब टेस्ट किए गए 23.22 प्रतिशत लोग कोरोना पीड़ित पाए गए।

नवी मुंबई में रेम्बो सर्कस के एक टेंट में खाली बैठे कर्मचारी। लॉकडाउन की वजह से सर्कस बंद चल रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

आज से नाई की दुकानें खुल रही हैं। मुंबई समेत राज्य के लगभग सभी सैलून में इसी तरह के बॉडी सूट पहनकर कर्मचारी लोगों के बाल काट रहे हैं।

Related posts

गाड़ियों के पहिया चोर गिरोह का आतंक, रोज खुल रहे पहिए

News Blast

नगर परिषद के दावों की खुली पोल:मानसून की पहली बारिश में ही शहर जलमग्न, कई घंटे बाद भी नहीं निकला पानी, लोग हुए परेशान

News Blast

दिल्ली में पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, तेल कंपनियों ने लगातार 18वें दिन बढ़ाए दाम

News Blast

टिप्पणी दें