April 25, 2024 : 2:25 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला कोरोना पॉजिटिव, प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर हाल जाना: देश में अब तक 5.29 लाख केस

  • देश में कोरोना से अब तक 16 हजार 103 संक्रमितों की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7273 की जान गई
  • शनिवार को रिकॉर्ड 14229 लोग ठीक हुए, दिल्ली संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर आ गई है

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 10:44 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 29 हजार 421 हो गई। उधर, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें तीन दिन से बुखार था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात की और हाल जाना। उनका शनिवार को कोरोना टेस्ट करवाया गया था।

उधर, covid19india.org के मुताबिक, शनिवार को रिकॉर्ड 14229 लोग ठीक हुए। अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ हो गए। शनिवार को रिकॉर्ड 20 हजार 132 नए कोरोना मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले बीते दो दिन लगातार 18 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे। इसके अलावा, दिल्ली 80 हजार कोरोना संक्रमितों के साथ राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गई।

प्रति 10 लाख की आबादी पर दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें

देश में अब तक 16103 मौतें हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में 7273 हुईं। लेकिन आबादी के लिहाज से सबसे ज्यादा जानें दिल्ली में गईं। राजधानी में यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 129 लोगों की मौतें हो रही हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है।

राज्य कुल आबादी कुल मौतें मरीजों की मौतें ( प्रति 10 लाख)
दिल्ली 1.98 करोड़ 2558 129
महाराष्ट्र 12.21 करोड़ 7273 59
गुजरात 6.79 करोड़ 1790 26
तमिलनाडु 7.56 करोड़ 1026 13
हरियाणा 2.86 करोड़ 218 7

कोरोना अपडेट्स 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 19906 मरीज मिले और 410 लोगों की मौतें हो गईं। इसके साथ देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 28 हजार 859 हो गई है। इनमें 2 लाख 3 हजार 51 एक्टिव केस हैं और 3 लाख 9 हजार 713 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक देश में 16095 मौतें हो चुकी हैं।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, शनिवार को 2 लाख 32 हजार 095 टेस्ट किए गए। इसके साथ 27 जून तक देश में 82 लाख 27 हजार 802 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 
  • असम के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर), जीपी सिंह ने बताया कि एसपी के रैंक के अफसर समेत 30 अन्य अफसर कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्होंने बताया कि सभी का स्वास्थ्य बेहतर है।
  • बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने बताया कि पिछले 24 घंटे में फोर्स के 33 पर्सनल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ अब तक 944 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 637 लोग स्वस्थ हो गए और पांच की मौत हो गई। 302 एक्टिव केस अभी बचे हैं।
  • महाराष्ट्र में रविवार से सलून खुल गए। इस पर मुंबई के एक सलून ऑनर ने बताया कि हम नियमों का पालन कर रहे हैं। इस्तेमाल के पहले हर चीज को सैनिटाइटज किया जा रहा है। सलून को भी हर दो घंटे में सैनिटाइज किया जाएगा।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: यहां शनिवार को 167 नए मरीज सामने आए और 4 की जान गई। भोपाल में 41, इंदौर में 32, मुरैना में 18 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 965 हो गई, इनमें से 2444 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 550 लोगों की मौत हुई है।

यह तस्वीर भोपाल की है। यहां रोजाना से 40 से 60 केस मिल रहे हैं। प्रशासन ने यहां पर अब घर-घर जाकर सैंपल लेने का फैसला किया है। 

उत्तरप्रदेश: यहां शनिवार को 606 नए मरीज सामने आए और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 126, गाजियाबाद में 69 और लखनऊ में 29 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 21 हजार 549 हो गई, इनमें से 6685 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 649 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र: यहां शनिवार को 6368 संक्रमित मिले और 167 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 59 हजार 133 हो गई, इनमें से 67 हजार 600 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 7273 ने जान गंवाई।1 जुलाई से मुंबई के अस्पतालों को कोरोना से जुड़ी मौतों की जानकारी गूगल फॉर्म के जरिए देनी होगी।

यह फोटो मुंबई की है। यहां संक्रमण का पता नहीं चल रहा है। अब यहां सैंपल लेने वाली टीम के लिए पीपीई किट पहनना अनिवार्य कर दिया है। यहां पिछले 7 दिनों में 50 से ज्यादा मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो गया। 

राजस्थान: यहां शनिवार को 284 नए मरीज सामने आए और 11 की जान गई। जयपुर में 17, जोधपुर में 40, और धौलपुर में 32 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार 944 हो गई, इनमें से 3186 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 391 लोगों की मौत हुई है।

बिहार: यहां शनिवार को 302 संक्रमित मिले और 2 मौत हुईं। पटना में 25, मधुबनी में 15 और भागलपुर में 33 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8 हजार 980 हो गई, इनमें से 1992 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 58 ने जान गंवाई।

यह फोटो पटना का है। शहर में शनिवार को 25 पॉजिटिव मिले। कुछ इलाकों को बैरिकेट्स लगाकर सील कर दिया गया।

Related posts

राजधानी में 24 घंटे में 1849 कोरोना के नए मामले, 40 मरीजों की मौत

News Blast

पुलिस अफसर बोले: ‘पत्नी ने रेप की धमकी देकर शादी की, मैं फंस गया’, पत्नी ने बताया झूठ

News Blast

दिल्ली: कोविड अस्पताल में मरीज के तीमारदार को रहने की होगी अनुमति, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

News Blast

टिप्पणी दें