March 28, 2024 : 8:10 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

सिद्धि योग बनने से आज 6 राशियों को जॉब और बिजनेस में मिल सकता है फायदा

  • शुभ योग बनने से कुछ लोगों को हो सकता है धन लाभ और मानसिक तनाव से मिल सकती है मुक्ति

दैनिक भास्कर

Jun 25, 2020, 07:08 PM IST

26 जून, शुक्रवार को चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में रहेगा। ग्रहों की स्थिति से आज सिद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है। जिसके प्रभाव से सोचे हुए काम पूरे होते हैं। जॉब और बिजनेस में फायदा होता है। धन लाभ के योग बनते हैं और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ.अजय भाम्बी के अनुसार आज 12 में से 6 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा अन्य 6 राशि वाले लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा।  

एस्ट्रोलॉजर डॉ.अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल 

मेष – पॉजिटिव – विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। नये संपर्क भाग्योदय में सहायक सिद्ध होंगे इसलिए अपने काम को तन मन से पूरा करें। साथ ही आय के भी नए स्त्रोत बनेंगे।
नेगेटिव – परंतु अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। भाइयों के साथ चल रहा संपत्ति बंटवारे संबंधी कोई विवाद आज बढ़ेगा, परंतु किसी की मध्यस्थता से उसका हाल भी निकलेगा।
व्यवसाय – व्यवसाय में गंभीरता से ठोस निर्णय लें। नौकरी व कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियां व हरकतों पर नजर रखें।
लव – प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। काफी हद तक पारिवारिक जीवन पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
स्वास्थ्य – मेष राशि वाले अपने स्वास्थ्य के प्रति प्रायः लापरवाह होते हैं परंतु फिर भी मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: भगवा, भाग्यशाली अंक: 5

वृष – पॉजिटिव – आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत उत्तम है। किसी संतान के विवाह संबंधी बात बनने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात भी सार्थक सिद्ध होगी।
नेगेटिव – परंतु ध्यान रखें किसी से कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और कुछ गलत लोग आपको फंसाने की कोशिश करेंगे इसलिए हर कदम सावधानीपूर्वक रखें।
व्यवसाय – व्यवसाय में वृद्धि के लिए आपको लोगों से मिलना होगा तथा अपने संपर्क बढ़ाने होंगे। इसके लिए आज का दिन बहुत उत्तम है। नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं।
लव – जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। एक दूसरों की भावनाओं की कद्र होगी इससे परिवार में वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य – घर के बड़े बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो सकती है उनका नियमित चेकअप करवाएं। इस वजह से मन में भी किसी प्रकार की बेचैनी रहेगी। बुरी आदतों से दूर रहे।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन – पॉजिटिव – काफी समय से जो काम रुके हुए थे उनका पूरा होने का उत्तम योग बना हुआ है। इसलिए अपना ध्यान केंद्रित करें। विद्यार्थियों को भी उनकी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव – अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है। साथ ही अपरिचित लोगों से व्यवहार और लेन-देन में सावधानी बरतें।
व्यवसाय – व्यवसाय में कोई नया अनुबंध प्राप्त हो सकता है हालांकि इससे कोई ज्यादा लाभ की संभावना नहीं है। परंतु भविष्य में यह काम फायदेमंद रहेगा। नौकरी में प्रमोशन संबंधी कोई न्यूज मिल सकती है।
लव – पति-पत्नी में आपसी तालमेल व सामंजस्य का अभाव रहेगा जिसका प्रभाव परिवार पर भी पड़ सकता है इसलिए संबंध मधुर बनाकर रखें।
स्वास्थ्य – सिर दर्द और माइग्रेन जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। खान-पान उचित रखे। साथ ही तनाव से बचें
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

कर्क – पॉजिटिव – विद्यार्थियों की पढ़ाई व कैरियर संबंधी समस्याओं का समाधान होगा और प्रतिस्पर्धा व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कोर्ट से संबंधित किसी विवाद का हल शांतिपूर्ण तरीके से सुलझायें।
नेगेटिव – किसी संपत्ति को खरीदने के लिए ऋण लेने की योजना बन सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के कार्यों में व्यय होने के योग अधिक प्रबलता से बने हुए हैं।
व्यवसाय – किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको व्यवसाय में कोई बड़ा अनुबंध मिल सकता है परंतु अपने सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, कोई धोखा या विश्वासघात हो सकता है।
लव – पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपकी काफी समस्याएं दूर करेगा तथा आपसी भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे
स्वास्थ्य – ज्यादा कामकाज में मेहनत और परिश्रम करने से आप अपना स्वास्थ्य खराब कर बैठेंगे इसलिए काम के साथ-साथ आराम की भी आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4

सिंह – पॉजिटिव – आज आशा के अनुरूप कोई काम होने से मन में प्रसन्नता रहेगी और आप जिस काम को करने की सोच रहे थे वह सुचारू रूप से पूर्ण होगा। राजकीय कार्यों में भी सफलता का योग बना हुआ है।
नेगेटिव – भाइयों से किसी प्रकार का बंटवारा संबंधी विवाद चल रहा है तो किसी की मध्यस्थता से वह निपट सकता है। किसी पर अधिक भरोसा या विश्वास भी नुकसानदायक हो सकता है।
व्यवसाय – व्यापार व कार्य क्षेत्र में आपको उपलब्धि हासिल होगी। अधिकारी वर्ग आपके कार्य से संतुष्ट व प्रसन्न रहेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में भी लाभ के उत्तम योग बने हुए हैं।
लव – जीवन साथी से हल्के-फुल्के मतभेद हो सकते हैं। जो समय रहते सुलझ जाएंगे। पति-पत्नी के संबंधों में बेहतर तालमेल बिठाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे।
स्वास्थ्य – पेट दर्द तथा मौसमी बीमारियां आदि से थोड़ी परेशानी हो सकती है। रक्तचाप तथा मधुमेह की नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6

कन्या – पॉजिटिव – आज समय पर सारे कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। विवादित मामलों में भी किसी की मध्यस्थता से सुलह हो जाएगी। संतान के कैरियर संबंधी किसी चिंता का निवारण होगा।
नेगेटिव – परंतु संतान की किसी हरकत से आपका मन दुखी भी होगा जिससे तनाव रह सकता है। आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं किसी तरह की चोट लगने की आशंका है। साथ ही वाहन पर भी खर्चा बढ़ेगा।
व्यवसाय – आज नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार की कोई समस्या आ सकती है इसलिए अपने वरिष्ठ अधिकारी से संबंध खराब ना करें। व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनी हुई है।
लव – घर परिवार व कारोबार के बीच बेहतर तालमेल बिठाकर रखेंगे। किसी मांगलिक कार्य की योजना बनने की भी संभावना है
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल का चक्कर लग सकता है। साथ ही खर्चा भी बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

तुला – पॉजिटिव – अपने माता-पिता तथा बुजुर्गों के प्रति स्नेह श्रद्धा का भाव आपके भाग्य में वृद्धि कर रहा है। उनका आशीर्वाद आप पर बना हुआ है। विद्यार्थी अपना सारा समय अपने शिक्षा संबंधी कार्यों पर लगाएंगे।
नेगेटिव – रिश्तेदार या घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। क्रोध और गुस्से पर नियंत्रण रखें इससे बनते काम बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय – अपनी व्यापारिक योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करने में शुरू में कुछ दिक्कतें व परेशानियां आएंगी। परंतु आप अपनी सूझबूझ से उन्हें दूर कर लेंगे। परंतु पैसे का लेनदेन करने से आज बचें।
लव – व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने कैरियर या पढ़ाई के साथ समझौता ना करें। इसका दुष्प्रभाव परिवार व व्यवसाय पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य – कमर दर्द व पेट से संबंधित समस्या की स्थिति रह सकती है। अपने खान-पान और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक – पॉजिटिव – आपकी किसी समस्या का हल निकलने वाला है इसलिए उस पर पूरी तरह फोकस रखें। कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिलेगा और सारे काम योजनाबद्ध तरीके से निपटते चले जाएंगे।
नेगेटिव – आज खर्चों की भी कुछ अधिकता रहेगी। किसी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें नहीं तो कोई लांछन लग सकता है। रिश्तेदारों या मित्र के साथ  संबंधों में दरार आ सकती हैं।
व्यवसाय – कुछ व्यवसायिक सूचनाएं लीक हो सकती हैं। इसलिए कर्मचारियों की गतिविधियों व कार्यकलापों पर पैनी नजर रखें तथा बिना पढ़े किसी कागजों – दस्तावेज पर हस्ताक्षर ना करें।
लव – पारिवारिक परिस्थितियां पूर्णता खुशनुमा रहेंगी। परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग व साथ आपके मनोबल में वृद्धि करेगा।
स्वास्थ्य – गलत खानपान की वजह से पाचन तंत्र कमजोर होने की संभावना है। भारी खानपान से बचें तथा कोई भी यात्रा स्थगित रखें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 7

धनु – पॉजिटिव – किसी भी प्रकार के सरकारी काम को मिटाने का उचित समय है। विजय आप के पक्ष में है इसलिए यदि आप सही समय पर सही निर्णय लेंगे तो फायदे में ही रहेंगे।
नेगेटिव – आलस्य ना करें। आलस्य की वजह से आपके कई काम रुक सकते हैं। साथ ही आपकी उदारता व भावुकता का भी कोई फायदा उठा सकता है। अतः दिल की बजाय दिमाग से काम लें।
व्यवसाय – व्यवसाय में परिश्रम के अनुसार सफलता न मिलने से मन में कुछ परेशानी रहेगी। किसी पर भी अधिक विश्वास करना नुकसानप्रद रहेगा। अपने काम को गंभीरता व संजीदगी से अंजाम दें।
लव – परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। कामकाज व व्यापार पर प्रेम संबंधों का प्रभाव ना पड़ने दें।
स्वास्थ्य – घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही आपको भी कमर दर्द और रक्तचाप जैसे कोई परेशानी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3

मकर – पॉजिटिव – आज आप गजब की ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। जिससे सभी परिस्थितियों में समाधान पाने में सक्षम रहेंगे। भाग्य आप के पक्ष में है इसका भरपूर उपयोग करें।
नेगेटिव – कोर्ट संबंधी को मामला आपके हाथ से निकल सकता है तथा सरकारी विभाग के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं परंतु आज आपका आक्रामक रुख आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
व्यवसाय – नौकरी पेशा लोगों को लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव बना रहेगा जिससे किसी तरह का तनाव उत्पन्न हो सकता है। सोशल मीडिया की फालतू बातों में अपना समय नष्ट ना करके काम में ध्यान लगाएं।
लव – विवाहेत्तर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें। किसी संतान के कैरियर संबंधी काम ना बनने से परिवार में मायूसी रहेगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतुलित आहार तथा व्यायाम आदि का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8

कुम्भ – पॉजिटिव – आज आप अपने कर्म और पुरुषार्थ के माध्यम से कोई उपलब्धि हासिल करेंगे।  संतान से संबंधित कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।
नेगेटिव – किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। साथ ही कभी-कभी क्रोध व जल्दबाजी की वजह से कोई काम बनते-बनते अंतिम क्षण पर जाकर रुक सकता है।
व्यवसाय – अधिकारियों से संपर्क आज लाभदायक साबित होंगे परंतु किसी प्रकार  का जोखिम उठाना विवेकपूर्ण निर्णय नहीं रहेगा। काम की क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें।
लव – परिवार के साथ समय व्यतीत करने से वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति का अपने परिवार में हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य – किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य के लिए अस्पताल के चक्कर काटना पड़ सकता है। साथ ही बदलते वातावरण से अपने आप को भी बचा कर रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5

मीन – पॉजिटिव – आज समाज सेवा एवं परोपकार के कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी कोर्ट से संबंधी मामले में सकारात्मक मोड़ आएगा जिससे कुछ सुकून महसूस होगा। सभी कार्य मन के अनुकूल होने से चित्त प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव – परंतु किसी भी प्रकार के व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। कोई षड्यंत्र या साजिश होने की आशंका है। आज विद्यार्थियों का भी मन पढ़ाई में एकाग्र नहीं होगा।
व्यवसाय – अधिकारी व बॉस आपके काम से संतुष्ट व प्रसन्न रहेंगे जिससे आपकी तरक्की की संभावना प्रबल हो सकती हैं। पार्टनर से चला आ रहा संबंधों में तनाव  भी समाप्त होगा।
लव – आपकी किसी भी परेशानी में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य – बदलते मौसम संबंधी परेशानी महसूस होगी। दवाइयों की अपेक्षा प्राकृतिक तरीकों पर अधिक भरोसा करें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3

Related posts

सिर्फ भगवान के भरोसे बैठने से पूरे नहीं होते काम, जीवन में लक्ष्य पूरे करना चाहते हैं तो मेहनत करना जरूरी है

News Blast

11 से 15 जून तक रहेगा पंचक काल, इन 5 दिनों में नक्षत्रों से बनते हैं विवाद और नुकसान के योग

News Blast

19 जून का मूलांक 1 और भाग्यांक 2 है, अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है, मित्रों की वजह से लाभ का अवसर मिल सकता है

News Blast

टिप्पणी दें