September 29, 2023 : 4:47 PM
Breaking News
करीयर

अब डीडी मध्य प्रदेश पर लगेंगी 10वीं और 12वीं की क्लासेस, 11 मई से 30 जून तक चलेगा टीवी पर ‘क्लासरूम’ कार्यक्रम

  • 10वीं कक्षा के लिए दोपहर 12 बजे से एक बजे तक और 12वीं के छात्रों के लिए दोपहर 3 से 4 बजे तक लगेंगी क्लासेस
  • डीडी मध्य प्रदेश के जरिए शुरू होने वाली क्लासेस से राज्य में 10वीं-  12वीं के करीब 18 लाख छात्रों को फायदा होगा

दैनिक भास्कर

May 10, 2020, 09:23 AM IST

लॉकडाउन के चलते सभी राज्य अपने- अपने स्तर पर बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने में मदद कर रहे है। इसी क्रम में अब मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए दूरदर्शन पर क्लासेस शुरू होगी। इसके लिए सरकार ने तैयारी भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल राज्य में 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का पढ़ाई दूरदर्शन के माध्यम से शुरू होंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन से अनुबंध कर लिया है। यह ‘क्लासरूम’ दूरदर्शन पर सोमवार, 11 मई से शुरू होगी, जो 30 जून तक चलेगी। 

दो पालियों में होगी क्लासेस

दरअसल, राज्य में लॉकडाउन के चलते सभी स्कूल बंद हैं। ऐसे छात्रों की पढ़ाई में कई तरह की बाधाएं आ रही है। इन्हीं सब को देखते हुए शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन के साथ अनुबंध कर यह पहल की है। जिसके बाद अब दूरदर्शन मध्य प्रदेश पर सोमवार से शुक्रवार तक दो पालियों में दो घंटे तक कक्षाएं चलेगी।  10वीं कक्षा के लिए दोपहर 12 बजे से एक बजे तक और 12वीं के छात्रों के लिए दोपहर 3 से 4 बजे तक ‘क्लासरूम’ चलेगा। इसमें एक घंटे का प्रसारण निशुल्क होगा और इसका खर्च विभाग करेगा।

18 लाख छात्रों को फायदा 

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले ‘क्लासरूम’ कार्यक्रम के लिए  शिक्षकों को भी डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा होने से ऑनलाइन क्लास के दौरान शिक्षक छात्रों के सवालों पर समझा सकेंगे। दूरदर्शन के जरिए शुरू होने वाली क्लासेस से राज्य में 10वीं-  12वीं के करीब 18 लाख छात्रों को फायदा होगा। इससे पहले बिहार, उत्तर प्रदेश, मेघालय आदि राज्य भी क्षेत्रीय दूरदर्शन पर बच्चों के लिए क्लासेस शुरू कर चुके हैं।

Related posts

ICAI CA 2021:जुलाई सेशन के लिए कल से शुरू होगी सीए परीक्षा, 20 जुलाई तक होने वाली परीक्षा के लिए इंस्टीट्यूट ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस

News Blast

Sarkari Naukri LIVE Updates: युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, इन विभागों में निकली हैं भर्तियां

Admin

यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी, 12 अक्टूबर से शुरू होगी एडमिशन प्रोसेस, 18 नवंबर से होगी नए सेशन की शुरुआत

News Blast

टिप्पणी दें