December 5, 2023 : 2:10 AM
Breaking News
टेक एंड ऑटो

सोशल मीडिया पर दिखा डुअल स्लाइड स्क्रीन वाला आईफोन, स्लाइड करते ही दो स्क्रीन वाला बन जाता है फोन

  • स्लाइड करते ही आईफोन के बैक साइड से दूसरी स्क्रीन निकलती है
  • इसके बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है

दैनिक भास्कर

Feb 24, 2020, 07:48 PM IST

गैजेट डेस्क. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर इवान क्रिस्टल ने अपने ट्विटर हैंडल पर आईफोन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो की खास बात है कि इसमें स्लाइड स्क्रीन वाला आईफोन नजर आ रहा है। इसमें दो स्क्रीन दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए ‘slide-able iPhone?’ का कैप्शन भी दिया है। वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये आईफोन का प्रोटोटाइप मॉडल है। यानी भविष्य में ऐसा आईफोन लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस फोन का वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी मौजूद है।

पहली बार इंस्ट्राग्राम पर दिखा स्लाइड आईफोन

स्लाइड और डुअल स्क्रीन वाले इस आईफोन को पहली बार इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क के यूजर bat.not.bad ने 12 नवंबर, 2019 को शेयर किया था। यूजर ने इसे आईफोन स्लाइड प्रो का कॉन्सेप्ट डिजाइन बताया। साथ ही, इस फोन को 18K रोज गोल्ड वैरिएंट बताया। एक दिन बाद यानी 13 नवंबर, 2019 को इस फोन का वीडियो यूट्यूब पर भी देखा गया। हालांकि, एपल की तरफ से कभी इस तरह के आईफोन का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन हाल ही में कंपनी ने डुअल स्क्रीन वाले आईफोन का पेटेंट कराया है।

स्लाइड आईफोन में क्या-क्या दिख रहा?

इस आईफोन में फुल व्यू डिस्प्ले स्क्रीन दी है। स्क्रीन को राइट साइड स्लाइड करने पर बैक साइड से छोटी स्क्रीन निकलती है। जिसमें कैमरा और गैलरी के आइकन नजर आते हैं। जब फोन को हॉरिजोंटल पकड़कर स्क्रीन को ऊपर की तरफ स्लाइड किया जाता है, तब स्क्रीन ऊपर चली जाती है और नीचे की तरफ से एक नई स्क्रीन नजर आने लगती है। यानी ये डुअल स्क्रीन वाला फोन बन जाता है। दोनों स्क्रीन पर यूजर अलग-अलग काम कर सकता है। फोन के बैक साइड में एपल का लोगो दिया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया है।

Related posts

धूम मचाने की तैयारी: 2021 में लॉन्च होंगी महिंद्रा की 6 SUV, इसमें न्यू जनरेशन बोलेरो-स्कॉर्पियो शामिल; XUV300 इलेक्ट्रिक भी देगी दस्तक

Admin

Nokia 110 4G फोन HD वॉइस कॉलिंग फीचर के साथ भारत में हुआ लॉन्च, 3 हजार से भी कम है कीमत

News Blast

गूगल आज मना रहा है अपना 22 वां जन्मदिन, खास अंदाज में बनाया Doodle

News Blast

टिप्पणी दें