March 29, 2024 : 12:58 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

शहीद सुनील कुमार को 10 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी, पत्नी ने कहा- सरकार शहादत का बदला ले

  • शहीद सुनील कुमार की 15 किलोमीटर की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए
  • गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी, इसी में उनकी जान चली गई

दैनिक भास्कर

Jun 18, 2020, 01:03 PM IST

पटना. चीनी सैनिकों से हिंसक झड़प में शहीद सुनील कुमार का गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके 10 साल के बेटे आयुष ने मुखाग्नि दी। इससे पहले उनके पैतृक गांव बिहटा के तारानगर से मनेर स्थित गंगा घाट तक अंतिम यात्रा निकली। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वीर सुनील अमर रहे के नारे लगाए। सुनील की पार्थिव देह को सुबह उनके पैतृक गांव लाया गया था। 15 जून की रात को गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे।

शहीद की पत्नी रीति कुमारी ने कहा कि सरकार चीन से मेरे पति की शहादत का बदला ले। लोग चीन के सामानों का बहिष्कार करें। चीन सीमा पर हमारे सैनिकों की जान ले रहा है और पैसे कमाने के लिए यहां सामान बेच रहा है। भारत में चीन का कोई प्रोडक्ट नहीं बिकना चाहिए।

शहीद सुनील का अंतिम दर्शन करतीं उनकी पत्नी (केसरिया रंग की साड़ी में)।

मनेर स्थित गंगा घाट के लिए करीब 15 किलोमीटर की अंतिम यात्रा में शहीद के पार्थिव शरीर के साथ हजारों की संख्या में लोग चल रहे थे। रास्ते में लोगों ने पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए। इस दौरान लोगों ने शहीद सुनील भैया अमर रहें और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। लोगों ने चीनी सामानों के बहिष्कार का नारा भी बुलंद किया।

शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जुटे लोग।

पार्थिव शरीर को सेना के वाहन पर रखा गया था। बिहार रेजिमेंट के जवान और अधिकारी बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सेना के जवानों की मौजूदगी में गंगा के हल्दी छपरा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उस वक्त राष्ट्रध्वज लेकर लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। पार्थिव शरीर गंगा घाट पर लाया गया, तब बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद भी लोग टस से मस नहीं हुए।

अंतिम संस्कार के पहले सेना के अधिकारियों ने सुनील के बेटे आयुष को तिरंगा सौंपा।
शहीद सुनील की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोग हाथों में तिरंगा लिए थे। 

सुनील के तीन बच्चे

सुनील के पिता का नाम बासुदेव साव और मां का नाम रुक्मिणी देवी है। उनकी 2002 में नौकरी लगी थी। 2004 में अरवल जिले के सकड़ी गांव की रीति कुमारी से शादी हुई थी। सुनील के तीन बच्चे हैं। 10 साल का आयुष, 5 साल का विराट और एक बेटी सोनाली है। उसकी उम्र 12 साल है। 

Related posts

दो महीने से ये लोग चरित्र पर सवाल उठा रहे, उन्हें कहना चाहता हूं टाइगर अभी जिंदा है

News Blast

धमकी के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या

News Blast

364 नए पॉजिटिव मिले, 1 की मौत; कांवड़ लाने के लिए दूसरे राज्यों में जाने पर रोक, स्थानीय स्तर पर ही होंगी यात्राएं

News Blast

टिप्पणी दें