
- मेष राशि वालों को परिस्थितियों से महसूस हो सकती है थोड़ी घुटन
- वृष राशि वालों के लिए कई लोगों के विचार जानने का हो सकता है दिन
- मिथुन राशि वालों को करना होगा अपनी जरूरत के मुताबिक काम
दैनिक भास्कर
Apr 24, 2020, 06:20 PM IST
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन कुछ अच्छे और महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त करने का हो सकता है। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य परिणाम मिलने का रहेगा। कुछ लोगों को अपने आसपास की परिस्थितियों को काफी सोच-समझकर फैसला लेना होगा। कुछ लोगों के लिए समय अपने लोगों से बात करके उनके विचार जानने का है। मेष राशि वालों को परिस्थितियों से महसूस हो सकती है थोड़ी घुटन, वृष राशि वालों के लिए कई लोगों के विचार जानने का हो सकता है दिन, मिथुन राशि वालों को करना होगा अपनी जरूरत के मुताबिक काम। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष – The Hanged Man
आज आपको अपने आसपास की परिस्थितियों से थोड़ी घुटन महसूस हो सकती है। आप अपने आप को किसी परिस्थिति में फंसा हुआ पा सकते हैं। धैर्य से काम लेना होगा। अपने हित और अहित को भली-भांति पहचान कर ही कोई निर्णय लें। इससे आप परिवर्तनशील परिस्थितियों में भी अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। आज आपको अपनी स्थिति में कुछ घुटन सी महसूस हो सकती है। इसे आप थोड़ी सावधानी से लें।
- वृषभ – Justice
आज आपको किसी मीटिंग में शामिल होना पड़ सकता है या अपने से दूर लोगों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने की आवश्यकता भी पड़ सकती है। ये आपके कार्यक्षेत्र से जुड़ी भी हो सकती है या पर्सनल भी। संभव है किसी बिजनेस डील या ट्रेनिंग के लिए आपको यात्रा करना पड़े। अपने लोगों से कुछ भी छिपाकर ना रखें। ये आपके रिश्तों के लिए हानिकारक हो सकता है। आपको चिंताओं से दूर रहने की सलाह कार्ड दे रहे हैं।
- मिथुन – Judgement
आज का दिन आपके लिए अपनी जरूरत के मुताबिक काम करने की आवश्यकता है। आपको पूरे धीरज के साथ परिस्थितियों का विश्लेषण करना होगा। आपके लिए आज निवेश और प्रॉफिट मेकिंग के कई अवसर सामने होंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ वक्त निकालें और संभव हो तो परिजनों या प्रियजनों के साथ कुछ समय गुजारने की कोशिश करें। ये आपको नई ऊर्जा से भर सकता है।
- कर्क – Four of Wands
आज का दिन आपके लिए अपने दुःख-दर्द या परेशानियों को किसी के साथ बांटने का हो सकता है। दिन पूरी तरह से भावुकता से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।
- सिंह – Nine of Cups
आज का दिन आपके लिए निजी और व्यवसायिक दोनों तरह के मामलों में अपनी समझ, विवेक और अनुभव के आधार पर निर्णय लेने का है। आपको दूसरों की बातों से नुकसान हो सकता है। आज किसी मामले में आपसे धोखा भी हो सकता है। किसी करीबी परिचित से सावधान रहें नहीं तो आपको निराश होना पड़ सकता है। आज मेडिटेशन आदि क्रियाओं में अपना थोड़ा समय बिताएं, आपके लिए यह अच्छा रहेगा।
- कन्या – Two of Sword
आज आपके आइडियाज और प्लान्स जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे।
- तुला – Queen of Pentacles
आपको आज कुछ अच्छा परिणाम मिल सकता है। संभव है आपकी योग्यता और कुशलता के कारण आपको कुछ अतरिक्त धन कमाने का मौका भी मिल जाए। आपको अपने लोगों से लगातार संपर्क में रहना होगा। कुछ लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं। किसी मामले में आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है। अपनी सेहत को ठीक करने के लिए कोई नई शुरुआत आज की जा सकती है।
- वृश्चिक – Four of Cups
आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ कोई पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने काम की हर ओर से तारीफ मिल सकती है। किसी नई जवाबदारी के चलते आपको अधिक गंभीरता से काम करना होगा। आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम और सफलता के साथ तारीफ मिलने के योग बन रहे हैं। आप आपको कोई आश्चर्यचकित कर देने वाला मौका भी मिल सकता है। इसके लिए तैयार रहें।
- धनु – The Chariot
आज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। आपको ऐसा कोई मौका मिल सकता है, जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे थे। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। धन लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। आपको अपने लोगों के साथ कुछ मसलों को गंभीरता से बातचीत करने सुलझाने होंगे। तनाव से बचने की कोशिश करें।
- मकर – Temperance
घर के फैसलों में किसी बाहरवाले की सलाह को बहुत महत्त्व न दें नहीं तो परेशानी हो सकती है। दिन की शुरुआत कुछ धीमी रहेगी, आज ऊर्जा की कमी हो सकती है। आज के दिन यात्रा कम करने का प्रयास करें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें की वह सलाह आपके लिए कितनी कारगर है। दूसरों की राय को इतना महत्त्व न दें की अपनी पहचान ही खो जाए।
- कुम्भ – Nine of Cups
आज आपके जीवन में अगर कोई परेशानी है, तो उसे किसी को साथ शेयर करें, तभी आपको इसका हल मिल सकता है। हर परिस्थिति में निहित वरदान को पहचानें। यह समय आध्यात्मिक उन्नति का भी है। इस अवसर को व्यर्थ न होने दें। कोई ऐसा व्यक्ति जल्द ही मिलेगा जो आपका मार्गदर्शन करेगा। आज कुछ नया अवश्य सीखें। इससे आपकी आध्यात्मिक उन्नति भी होगी।
- मीन – Six of Pentacles
आज आपको अपने काम को टालना या आलस नहीं दिखाना चाहिए, वरना आपको आगे चल कर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपना काम पूरे फोकस से करते रहें। आज कोई लापरवाही न करें। अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। कुछ समय से चला आ रह काम आज संपन्न हो सकता है। थोड़े और धैर्य की आवश्यकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों और भूमिका के प्रति सजग रहें।