January 14, 2025 : 6:23 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

बुधवार को लाभ की स्थिति रह सकती है, परिवार में सुखद वातावरण रहेगा

  • अंक 1 वालों के लिए 29 अप्रैल का दिन अनुकूल रहेगा, अंक 6 वाले लोगों को संभलकर करना होगा काम

दैनिक भास्कर

Apr 28, 2020, 11:14 AM IST

बुधवार, 29 अप्रैल का मूलांक 2, भाग्यांक 1, दिन अंक 5, मासांक 4 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 2 की अंक 1, 4 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। अंक 5 की अंक 1, 4, 2 के साथ प्रबल मित्र युति है और अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति और अंक 2 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 29 अप्रैल का दिन… 

अंक 1- डेयरी वालों के लिए लाभकारी स्थिति रह सकती है। महिला वन कर्मचारियों के लिए अनुकूलता रह सकती है। मानसिक स्थिति अच्छी रह सकती है।

क्या करें- सुबह भगवान को मिठाई का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 2- ड्रायक्लीन सेंटर वालों के लिए राहत की अवस्था रह सकती है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रह सकता है। सुकून साथ रह सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 3- किसी विशिष्ट व्यक्ति से संवाद होने से प्रसन्नता रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। परिजनों के साथ समन्वय अच्छा रह सकता है।

क्या करें- बटुक भैरव मंत्र का जाप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- महिला खाद्य अधिकारियों के लिए समय प्रशंसादायक सिद्ध हो सकता है। रेस्टोरेंट-ढाबे वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। सिरदर्द रह सकता है। 

क्या करें- चींटियों के लिए आटा डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5- दवा कारोबारियों के लिए समय कृपालु साबित हो सकता है। विदेशी मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वालों के लिए महत्वपूर्ण अवसर आ सकता है। पेट का विशेष ध्यान रखें। 

क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 6- सौंदर्य प्रसाधनों के व्यापारियों को संभलकर काम करना होगा। धन का अटकाव दुखी कर सकता है। माथे की नसों में खिंचाव रह सकता है। 

क्या करें- सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 7- किसी निकट सहकर्मी के कारण परेशानी हो सकती है। अपनी भावी योजनाओं पर एक फिर विचार करें। अनावश्यक चिंता रह सकती है।

क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- साझेदारी के व्यवसाय को संभालने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का व्यवहार चिंताजनक रह सकता है। नाक-कान संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।  

क्या करें- देवी मंदिर में श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9- ऑटो मोबाइल कारोबारियों के लिए राहत का समय अभी दूर है। चुनावी लड़ाई के मामले में झटका लग सकता है। स्वास्थ्य संबंधी शिथिलता रह सकती है।

क्या करें- शनिदेव को लोहे के बर्तन में काले तिल भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

Related posts

जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे वे सावधानी बरतें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, आसपास मरीज दिखने पर डॉक्टर्स से सम्पर्क करें : एक्सपर्ट

News Blast

भगवान शिव ने सनत्कुमार को बताया था व्रत की विधि और इसका महत्व

News Blast

कुछ नया सीखने, सकारात्मक परिणाम मिलने और अपनी कोशिशों में थोड़ी गति लाने का रहेगा दिन

News Blast

टिप्पणी दें