September 29, 2023 : 8:37 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

कलाकारों को गुरुवार को मिल सकती है सफलता, अटके मामले आगे बढ़ सकते हैं

  • 30 अप्रैल को अंक 1 वाले लोगों की ख्याति बढ़ सकती है, अंक 4 वाले लोग मानसिक तनाव से बचें

दैनिक भास्कर

Apr 29, 2020, 03:08 PM IST

गुरुवार, 30 अप्रैल का मूलांक 3, भाग्यांक 2, दिन अंक 3, मासांक 4 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 2 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 4 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 6 की अंक 2 के साथ मित्र युति, अंक 3 और अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी हुई है।

अंक 1- कलाकारों के लिए उपयुक्त अवसर आ सकता है। ख्याति बढ़ सकती है। अटके मामले में सफलता मिल सकती है।

क्या करें- अपने कुलदेवता को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- सहकारी क्षेत्र की संस्थाओं के लिए अनुकूलता की स्थिति रह सकती है। संतान से संबंधित उत्साहवर्द्धक सूचना मिल सकती है। उत्साह बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।

क्या करें- सुबह-सवेरे खीर खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 3- जनसंपर्क कर्मचारियों के लिए समय ठीक रह सकता है। आर्किटेक्ट्स के लिए अच्छा कार्य-प्रस्ताव आ सकता है। आसपास का वातावरण सुखद रह सकता है।

क्या करें- जल में चंदन डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 4- अनाज मंडी के कारोबारियों के लिए अनुकूल हालात रह सकते हैं। फर्नीचर के व्यापारियों के लिए राहत का मार्ग खुल सकता है। मानसिक तनाव से बचें।

क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करते हुए गणेश भगवान का गुड़ के पानी से अभिषेक करें।

महत्वपूर्ण अंक– 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- आउट सोर्सिंग पर काम करें वालों के लिए समय सुखद साबित हो सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है। पाचन संबंधी समस्या रह सकती है। 

क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- कॉस्मेटिक्स सामान के दुकानदारों के लिए समय की अनुकूलता रह सकती है। ब्याज पर पैसा देने वालों के लिए समय ठीक है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- कबूतरों को दाना डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 7- नर्सिंगकर्मियों के लिए समय आपाधापी का है। अपनी उच्चाकांक्षाओं पर पर्याप्त नियंत्रण रखें। आवेश की अधिकता से बचें।

क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- किसी निकट मित्र से अच्छा सहयोग मिल सकता है। बकाया काम निपटाने में आसानी हो सकती है। अपनी भावनाओं को प्रकट करने में सावधानी बरतें।

क्या करें- रुद्राष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद 

अंक 9- मीडिया हाउस वालों के लिए समय प्रतिष्ठावर्द्धक है। लोगों के साथ सामंजस्य बिठाने में आसानी हो सकती है। मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- गुरु को विशेष भेंट दें। 

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

Related posts

श्रीमद्भागवत के अनुसार भक्त प्रह्लाद ने शुरू की थी ताली बजाने की प्रथा, एक्युप्रेशर चिकित्सा में सेहत के लिए अच्छी है क्लेपिंग थैरेपी

News Blast

अपनी इमेज बदलने, पुराने दोस्तों से मिलने और किसी मांगलिक काम में शामिल होने का है दिन

News Blast

करवा चौथ के बाद 8 नवंबर को संतान की लंबी उम्र के लिए किया जाएगा अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी व्रत

News Blast

टिप्पणी दें