March 29, 2024 : 5:16 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

सूर्यदेव की तस्वीर या प्रतिमा के लिए पूर्व और गणेशजी की मूर्ति के लिए उत्तर-पूर्व दिशा है शुभ

  • वास्तु में सभी चीजों के लिए बताए गए हैं शुभ स्थान, बेडरूम में लगानी चाहिए राधा-कृष्ण की तस्वीर

दैनिक भास्कर

Apr 30, 2020, 11:42 AM IST

वास्तु शास्त्र में घर की सभी वस्तुओं से जुड़े नियम बताए गए हैं। अगर इन नियमों का ध्यान रखा जाए तो घर के कई वास्तु दोष दूर हो सकते हैं। अगर चीजें गलत जगह पर या गलत दिशा में रखी होती हैं तो घर में नकारात्मकता बढ़ती है। कोलकाता की एस्ट्रोलॉजर डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार जानिए 5 शुभ चीजें और उनके लिए घर में शुभ दिशाएं। इन चीजों को सही जगह पर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

> भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर रखना हो तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा में सिंदूरी गणेशजी की तस्वीर लगानी चाहिए। मूर्ति रखना चाहते हैं तो घर में या मंदिर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना शुभ रहता है।

> सूर्य देव के साथ सात घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इस तस्वीर को पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूर्व दिशा से ही सूर्योदय होता है।

> घर के हॉल में या बैठक वाले कमरे में पहाड़ या उड़ते पक्षी की तस्‍वीर लगानी चाहिए। इसके अलावा हॉल में या बेडरूम में भगवान श्रीकृष्‍ण की बाल लीलाओं वाली और राधा-कृष्ण की तस्वीर भी लगाई जा सकती है।

> दीपक, धूप-अगरबत्ति जैसी पूजा में प्रयोग होने वाली चीजों को घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

> घर में तुलसी का पौधा सही दिशा में न रखा जाए तो घर के वास्तु दोष बढ़ते हैं। घर की छत पर या आंगन की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी के पौधे लगाना शुभ माना गया है।

Related posts

भास्कर नॉलेज सीरीज: होम आइसोलेशन में लक्षणों और मरीज की मेडिकल हिस्ट्री के हिसाब से दवा बदलते हैं, डॉक्टर से पूछकर ही दवा लें

Admin

सुख-सुविधाओं से नहीं, शारीरिक मेहनत करने से शरीर रहता है स्वस्थ, आलस्य की वजह से बढ़ने लगती हैं बीमारियां

News Blast

देश में हर साल 40% अनाज बर्बाद हो रहा और हर दूसरा बच्चा कुपोषण से जूझ रहा, कोरोनाकाल में संकल्प लें कि खाने की बर्बादी रोकेंगे ताकि यह जरूरतमंद तक पहुंच सके

News Blast

टिप्पणी दें