दैनिक भास्कर
Apr 30, 2020, 07:34 PM IST
इस महीने 12 में से 6 राशि वालाें को सितारों का साथ मिल सकता है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा के अनुसार इस महीने सूर्य, मंगल और बुध बदलेंगे। इन 3 ग्रहों की चाल में बदलाव होने से कुछ लोगों को नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है और सेहत के मामाले में भी कई लोगों के लिए ये महीना अच्छा हो सकता है। वहीं अन्य 6 राशि वालों को इस महीने संभलकर रहना पड़ेगा।
ज्योतिषाचार्य पं. मिश्रा के अनुसार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये महीना
मेष – इस महीने की शुरूआत में आपके गुस्से के कारण कोई बनता काम बिगड़ सकता है। इस समय आपका खर्चा बढ़ सकता है। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा इस महीने बन सकती है। महीने की बीच में किसी से विवाद हो सकता है। मौसम संबंधी बीमारी हो सकती है। घर में किसी बात पर विवाद हो सकता है, जिसके कारण पारिवारिक संतुलन बिगड़ सकता है। बच्चों के भविष्य के लिए कोई कठोर फैसला भी इस महीने आप ले सकते हैं। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। महीने के अंत में भोग-विलास पर पैसा अधिक खर्च हो सकता है। संचार साधनों की मदद से किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। इस महीने कोई बड़ा लेन-देन न करें तो बेहतर रहेगा। मुश्किल समय में पत्नी से आपको सहयोग मिलेगा।
वृष – इस महीने के शुरुआती कुछ दिनों में आप बिजनेस और नौकरी के जरूरी काम समय पर कर लेंगे। इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल सकताा है। इस महीने आपको रक्त संबंधित को परेशानी हो सकती है। ये महीना दांपत्य सुख के लिए ठीक नहीं है। प्रेम संबंधों में मन-मुटाव होने की संभावना है। विच्छेद होने के योग भी इस महीने बन रहे हैं। 8 व 9 मई को सप्तम चंद्रमा शांति प्रदान करेगा। 10 मई के बाद दैनिक कार्यगति ठीक होगी। महीने के तीसरे सप्ताह में और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। आपकी कहीं गई बात से किसी के मन को ठेस लग सकती है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। महीने के अंत कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मिथुन – इस महीने संपत्ति संबंधी मामलों में बड़े फैसले हो सकते हैं। नौकरी के लिए नए ऑफर मिल सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग इस महीने बन रहे हैं। इस महीने परिवार में कलह और वाद-विवाद भी हो सकता है। प्रेम प्रसंग को लेकर परेशान रहेंगे। हाथ में आता हुआ पैसा रुक सकता है। पुराने परिचितों, नए साथियों से संचार के माध्यम से मुलाकात हो सकती है। इस महीने धन हानि होने की भी संभावना बन रही है। परिवार और बिजनेस के बीच तालमेल नहीं रख पाएंगे। सरकारी कामों में पैसा खर्च हो सकता है। महीने के आखिरी दिनों में ग्रह स्थिति में बदलाव हो सकता है। इन दिनों में की गई मेहनत से आने वाले दिनों में फायदा मिल सकता है।
कर्क – महीने के शुरुआती दिनों में पति-पत्नी के पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में सुधार होगा। गैर कानूनी कामों से दूर रहें, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। चली आ रही समस्या का हल हो सकता है। विद्याथियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे। इस महीने के कुछ दिन आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव वाले भी हो सकते हैं। इस समय संबंधों में थोड़ी खींचतान बनी रहेगी। किसी को पैसा उधार न दें। योजना के अनुसार काम करेंगे तो ही सफल हो पाएंगे।
सिंह – इस महीने महीने की शुरुआत में आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप परेशान रह सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये महीना अच्छा कहा जा सकता है। महीने के कुछ दिनों में काम ज्यादा हो सकता है। इसके कारण आपकी चिंता और थकान बढ़ सकती है। सेहत के मामलों में इस महीने आपको संभलकर रहना होगा। अचल संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला भी इन दिनों में आप ले सकते हैं। कुछ मामलों में ये महीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें। इस महीने कुछ मामलों में लापरवाही होने से काम बिगड़ सकते हैं।
कन्या – महीने की शुरूआत में धन संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। गुस्से पर कंट्रोल करें, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। इस महीने फालतू कामों में लगे रहने से आपका समय खराब हो सकता है। परिवार के कुछ जरूरी काम इस महीने अधूरे रह सकते हैं। पति-पत्नी में अनबन हो सकती है। इस महीने खरीदारी में सावधानी रखें। काम में लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है। कानूनी मामलों में कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। इस महीने आपको सेहत के मामलों में संभलकर रहना होगाा।
तुला – महीने के शुरुआती दिनों में आपको संभलकर रहना होगा। परिवार के किसी मामले को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। तनाव और आलस्य के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपको तनाव हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में आसपास और साथ वाले लोगों से आपको संभलकर रहना होगा। इस महीने कोई भी अचानक शुरू न करें। योजनाएं बनाकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। सेहत के मामले ये महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना बन रही है।
वृश्चिक – इस महीने परिवार के जरूरी काम पूरे करेंगे। कामकाज ज्यादा होने से थकान और तनाव बढ़ सकता है। इस महीने रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना बन रही है। संपत्ति से जुड़े अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। नए कामों की योजनाएं बनेंगी और उनके संबंध में महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत भी हो सकती है। बिजनेस या नौकरी में कोई नया काम या जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। इस महीने आप कुछ लोगों की मदद कर सकते हैं। लव लाइफ में सावधान रहें।
धनु – इस महीने आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत अचानक खराब हो सकती है। आपका पैसा खर्च हो सकता है। नए काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर कर लें। कामकाज में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। सेहत के मामले में आपको भी सावधान रहना चाहिए। लेन-देन और निवेश के कामों में किसी पर भी भरोसा न करें। इस महीने किसी खास बात को लेकर आपको टेंशन हो सकती है।
मकर – नौकरी और बिजनेस में आपको कोई नया काम या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने विवादों को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। खर्चा बढ़ सकता है। पैसों के मामले में आपकी चिंता बढ़ सकती है। परिवार में किसी बात पर बहस या अनबन हो सकती है। संतान संबंधी मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या परिवार के सदस्य की सेहत को लेकर आप तनाव में रहेंगे। दूर स्थान के लोगों से बातचीत हो सकती है। उनसे सहयोग भी मिलने की संभावना है। संपत्ति संबंधी मामलों को लेकर आप नई योजना बना सकते हैं।
कुंभ – महीने के शुरुआती दिनों में पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में अधिकारियों और साथ काम करने वालों से मदद मिल सकती है। कामकाज को लेकर तालमेल बना रहेगा। नए लोगों से बातचीत हो सकती है। इस महीने आप कामकाज से जुड़ी नई योजना पर काम कर सकते हैं। लेकिन आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लेना चाहिए। कुछ कामों में रुकावटें आने की भी संभावना है।
मीन – महीने के शुरुआती दिनों में नौकरी और बिजनेस संबंधी बदलाव हो सकते हैं। इस महीने आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कामकाज को लेकर एक से ज्यादा योजनाएं बनाएं तभी फायदा हो सकता है। इस महीने वाहन खरीदी या बिक्री संबंधी विचार बना सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों को लेकर चिंता बनी रहेगी। नए मकान में शिफ्ट होने का मन बना सकते हैं या यात्रा का भी मन बनाएंगे। लेकिन आपको सावधान रहना होगा। परिवार और खुद की सेहत को लेकर सावधानी रखें। इस महीने कुछ काम आपको किसी के दबाव में आकर करने पड़ सकते हैं।